ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या, बेरहमी ऐसी पहले डंडे से जमकर पीटा फिर घोंट दिया गला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhCrimeDurg-Bhilai

जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या, बेरहमी ऐसी पहले डंडे से जमकर पीटा फिर घोंट दिया गला

By @dmin
Published: September 6, 2022
Share
जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या, बेरहमी ऐसी पहले डंडे से जमकर पीटा फिर घोंट दिया गला
जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या, बेरहमी ऐसी पहले डंडे से जमकर पीटा फिर घोंट दिया गला
SHARE

भिलाई. धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में चार लोगों ने मिलकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने सोमवार को वारदात में शामिल एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार जबेली गांव के स्कूल पारा में रहने वाले भीमा करटामी (45) और उनकी पत्नी नंदे करटामी (40) की हत्या जादू-टोने के शक पर की गई है। सभी आरोपी पहले दंपती के घर में घुसे और उनकी पिटाई की। फिर गला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे।

पीट-पीटकर कर दिया था अधमरा
गांव के कुछ ग्रामीणों को शक था कि मृत पति-पत्नी जादू टोना करते हैं। इसी शक की वजह से एक दिन पहले गांव के ही चार ग्रामीण मिलकर रात में दंपती के घर घुस गए। जादू-टोना करते हो कहकर पहले पति की पिटाई की। बीच बचाव में आई पत्नी को भी जमकर पीटा। मार-मारकर अधमरा कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पति-पत्नी का गला घोंटकर मार दिया।

पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
वारदात की सूचना मृतक के पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब छानबीन करनी शुरू की तो पता चला कि, गांव के एक परिवार के साथ कुछ दिन पहले इनका विवाद हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर उसी परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिन्होंने हत्या का राज खोल दिया। हत्या में शामिल देवा कोर्राम, लखमा कोर्राम और लिंगा कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जादू टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, पेड़ नीचे सोए बुजुर्ग को 7 लोगों ने मिलकर मारा… आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में होगा इको क्लब गठन… मिशन लाइफ के तहत लगाएंगे एक पेड़ मां के नाम
सीएम भूपेश बघेल बोले- एनडीए ने इस वजह से अनुसुइया उइके को नहीं बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार
कमार एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में विकास की नई रोशनी, पीएम जनमन योजना से जनजातीय अंचल में तेजी से बदल रहा जीवन
Bhilai Breaking : अपहरण के बाद युवक से मारपीट, चंद घंटों में पुलिस ने किया बदमाश को गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई-चरोदा और बीरगांव नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति, जानिए किसे मिला पद Breaking News: भिलाई-चरोदा और बीरगांव नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति, जानिए किसे मिला पद
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढिय़ा सीएम ने समझाया बकैती का मतलब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?