ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांचवे दिन 114 नामांकन पत्र दाखिल, पहले चरण के लिए अब तक 127 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 201 नामांकन पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पांचवे दिन 114 नामांकन पत्र दाखिल, पहले चरण के लिए अब तक 127 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 201 नामांकन पत्र

By Mohan Rao
Published: October 20, 2023
Share
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन 114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 127 अभ्यर्थियों ने 201 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 16, भानुप्रतापपुर, नारायणपुर, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 9-9, अंतागढ़ में 8, राजनांदगांव और चित्रकोट में 7-7, कवर्धा, मोहला-मानपुर और बस्तर में 6-6, दंतेवाड़ा में 5, डोंगरगढ़, खुज्जी, केशकाल, कोंटा में 4-4, कोण्डागांव में 3, डोंगरगांव, कांकेर, बीजापुर में 2-2 और खैरागढ़ में 1 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 विधानसभा क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी। प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

रोहित संभालेंगे कप्तानी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली, पहले टेस्ट में भी खेलने पर भी संशय
राजनांदगांव में ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, एक ड्राइवर जिंदा जला
CG Politics: साहू-कुर्मी से पार पाना बड़ी चुनौती! बिलासपुर की सामान्य सीट पर दोनों दलों ने उतारे ओबीसी प्रत्याशी
Big News: रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांकेर और महासमुंद में वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण…. दो नए लैब के साथ अब प्रदेश के 9 शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Elections 2023 : अलग-अलग गाडियों में मिला एक क्विंटल एल्युमीनियम के बर्तन और 3 लाख रुपए
Next Article CG Accident : प्रयागराज जा रही बस घाटी में पलटी, दो की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?