ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढिय़ा सीएम ने समझाया बकैती का मतलब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढिय़ा सीएम ने समझाया बकैती का मतलब

By @dmin
Published: September 6, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
राजनीति और बकैती, एक दूसरे के पर्यायवाची हो गए हैं. जानकारी जुटाने से ज्यादा लोग इन बकैतियों में ही रस ढूंढ रहे हैं. उधर टीवी पर कुछ बकैत दिन भर चीख रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस तरह झूठ को सच बनाया जा सकता है. कभी-कभी तो लगता है उड़कर कान के नीचे एक तमाचा दे आएं. पर ऐसे बकैतों की फैन-फालोइंग देखकर डर भी लगता है. कुछ लोगों के घर तो दिन भर बकैती चैनल ही चलता रहता है. इसलिए बच्चे अब या घर में घुसते ही नहीं और घुसते भी हैं तो कान में ईयर फोन ठूंस लेते हैं. कौन दिमाग का दही करवाएगा. महिलाएं भी टीवी रूम से दूर ही रहती हैं. छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के ट्रोल काउंटर खुल रहे हैं. पर इस बार पाला छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री से पड़ा है. जिन्हें छत्तीसगढिय़ा शब्द का सही-सही अंदाजा नहीं है, वो एक बार गांव घूम आएं. निपट देहाती महिलाएं भी हंसते-हंसाते ऐसा खाल खींचेंगी कि भागने में ही भलाई लगने लगेगी. दरअसल, दिल्ली की रैली में राहुल गांधी की जुबान फिसल गई. उन्होंने तत्काल अपनी गलती सुधार भी ली. पर ऐसे ही मौकों की तलाश में बैठी भाजपा को नया काम मिल गया. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने भी इस मुद्दे पर राहुल को ट्रोल किया. इधर लौटते ही छत्तीसगढिय़ा सीएम ने सबका पानी एक साथ उतार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेश में जाकर कहते हैं कि छह करोड़ लोगों ने मतदान किया. देश की आबादी 135 करोड़ है जिसमें 90 करोड़ मतदाता हैं. गृहमंत्री अमित शाह यूपी चुनाव में कहते हैं, “मैट्रिक के बाद जो 10वीं में एडमिशन लेगा…”. ऐसा कौन करता है? इधर छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहले ही प्रधानमंत्री मोदी को श्रद्धांजलि देकर बैठे हैं. इसके बाद संजीदगी का परिचय देते हुए वे यह भी कहते हैं कि कभी-कभी जुबान फिसल जाती है, पर यह कोई मुद्दा नहीं है. राहुल ने तो अपनी गलती सुधार भी ली थी पर भाजपा में तो इतना भी साहस नहीं है. जब विपक्ष कोई गंभीर बात करता है, तो सत्ता को उसका जवाब देने की कोशिश करनी चाहिए. केन्द्र बताए कि महंगाई को कम करने के लिए वह क्या कर रही है. अब सबकी बोलती बंद है.

अच्छी खबर: थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देगा जिला प्रशासन, ऐसे करें आवेदन
जुआ-सट्टा और नशेड़ियों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई का आईएसयू ने माना आभार और की यह मांग
Gustakhi Maaf: अल्पायु में इतिहास रचने वाले दिग्विजय
नक्सली संगठन के नाम पर करता था बेजा वसूली, लंबे समय से फरार कुख्यात आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में हादसा… बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पत्नी की मौत और पति गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या, बेरहमी ऐसी पहले डंडे से जमकर पीटा फिर घोंट दिया गला जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या, बेरहमी ऐसी पहले डंडे से जमकर पीटा फिर घोंट दिया गला
Next Article कांकेर के मलाजकुडूम जलप्रपात में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए दो युवक तेज बहाव में बहे कांकेर के मलाजकुडूम जलप्रपात में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए दो युवक तेज बहाव में बहे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?