ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा, जेल में साथी कैदी की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा, जेल में साथी कैदी की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या

By @dmin
Published: August 18, 2022
Share
एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा, जेल में साथी कैदी की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा, जेल में साथी कैदी की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
SHARE

जमशेदपुर (एजेंसी)। झारखंड के जमशेदपुर में हत्या के एक केस में 15 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में कैदियों ने उसी जेल में बंद कैदी मनोज सिंह की पीट- पीटकर मार डाला था। घटना 25 जून 2019 की है, मृतक मनोज सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह का सदस्य था। एडीजे-4 ने 15 कैदियों को फांसी की सजा सुनाई है। जमशेदपुर में पहली बार एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है।

सभी दोषी कैदी घाघीडीह जेल में बंद हैं। जिन्हें फांसी की सजा सुनाई गई, उसमें वासुदेव महतो, अरूप कुमार बोस, अजय मल्लाह, गोपाल तिरिया, श्यामू जोजो, शिव शंकर पासवान, गंगा खंडैत, जानी अंसारी, पंचानंद पात्रो, पिंकू पूर्ति, संजय दिग्घी, शरद गोप, राम राय सुरीन आदि शामिल हैं। मृतक मनोज सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह का सदस्य था और जेल में ही उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। वह मनीफिट का रहने वाला था।

क्या था मामला
घाघीडीह जेल में 25 जून 2019 को टेलीफोन बूथ पर बात करने को लेकर अखिलेश सिंह गिरोह के हरीश सिंह और सजायाफ्ता कैदी पंकज दुबे के बीच विवाद हुआ था। इसमें हरीश सिंह गिरोह के सदस्य सुमित सिंह, मनोज कुमार सिंह, अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग थे। उन्होंने पंकज दुबे की पिटाई कर दी थी। इस हमले के विरोध में सजायाफ्ता कैदियों ने हंगामा करते हुए हरीश सिंह गुट पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान मनोज सिंह भागकर जेल के आरुणि कक्ष के ऊपरी तल्ले में छिप गया था। इसके बाद 15 सजायाफ्ता कैदियों ने अंदर घुस कर मनोज सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मनोज सिंह को जेल से एमजीएम अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचा चालक… कुछ ही देर में खाक हो गई मारूती वैन
11 खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, हरमनप्रीत कौर बनीं डीएसपी, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र
राकेश मोहन पांडेय हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के स्थाई न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की सिफारिश
ई-पॉस मशीन से राशनकार्डधारियों को राशन लेने में न हो कोई परेशानी : मंत्री अमरजीत भगत
shreekanchanpath 65 # 18 December 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीपीआरआई करेगा क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित, सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए सीपीआरआई करेगा क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित, सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ़: सुपेला रेलवे फाटक और मुंह में दही
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?