ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : राजधानी में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों से लूट, चाकू की नोक पर अंगूठी, कैश व मोबाइल छीनकर हुए फरार
Share
Notification Show More
Latest News
बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
October 12, 2026
घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण
महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका
October 12, 2026
प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
October 12, 2026
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
October 12, 2026
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

CG Crime : राजधानी में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों से लूट, चाकू की नोक पर अंगूठी, कैश व मोबाइल छीनकर हुए फरार

By Mohan Rao Published March 22, 2025
Share
लूट करने वाले पांच आरोपी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों से लूट का मामला सामने आया है। महज दो घंटे के भीतर शातिरों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सीसी टीवी फुटेज खंगाले और 10 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार लूट का पहला मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में सामने आया। सुबह 5 बजे छद्दू लाल यादव नाम का बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक पर निकला था। प्रियदर्शनी नगर के पास दो गाड़ियों में 6 युवक पहुंचे और बुजुर्ग को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने बुजुर्ग से रुपए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले की बुजुर्ग से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों से भी लूट हो गई। इसकी शिकायत भी पुलिस के पास पहुंची। बदमाशों ने चाकू दिखाकर अंगूठी, कैश और मोबाइल लूट लिया। दो घंटे के भीतर तीन लूट की घटनाओं से हड़कंप मच गया।

तीनों वारदातों में एक ही गिरोह
घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह ने ASP संदीप मित्तल समेत क्राइम ब्रांच को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिस पैटर्न पर तीनों घटनाएं हुई उससे पुलिस को शक था कि यह एक ही गिरोह का काम है। इसके बाद एसीसीयू ने घटना स्थल व आसपास के 100 से ज्यादा सीसी कैमरा फुटेज को खंगाला। इस दौरान पुलिस ने एक पुराने बदमाश तेलीबांधा निवासी राहुल गौन्द्रे की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने उगला सच
पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल ने पूरा सच बता दिया। उसने बताया कि मोहम्मद ताज खान, रॉकी टाण्डी, राजा कन्नौजे और मोहम्मद ताहिर खान व एक अन्य युवक के साथ उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद ताज खान, रॉकी टाण्डी, राजा कन्नौजे और मोहम्मद ताहिर खान को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन लोगों ने यह कांड मौज मस्ती व अपने शौक पूरे करने के लिए किया है।

You Might Also Like

सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल

महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mohan Rao March 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुड़िया जलाशय के गेट खुले, कई गांवों को मिलेगी राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए थे निर्देश
Next Article Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य कल दिखेगा वतनपरस्ती का जोशीला जज्बा, हिन्द सेना का अमर क्रांतिवीरों के शहादत दिवस पर देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम- दक्ष वैद्य

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?