ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटा-बेटी को पिता ने डुबोकर मार डाला, फिर लगाई फांसी, बच्चों को घुमाने की बात कहकर ले गया था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बेटा-बेटी को पिता ने डुबोकर मार डाला, फिर लगाई फांसी, बच्चों को घुमाने की बात कहकर ले गया था

By @dmin
Published: July 5, 2022
Share
SHARE

रायगढ़। रायगढ़ में एक किसान ने अपने 3 और 5 साल के 2 बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। वह डबरी पर नहाने के बहाने बेटा-बेटी को साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्हें उसी में डुबोकर मार दिया और खुद फांसी लगा ली। डबरी से कुछ ही दूर पर उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जब भतीजे पिता-पुत्रों को तलाश करते हुए डबरी तक पहुंचे तो वारदात का पता चला। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भुइयापारी निवासी रहने वाला नरेश गुप्ता (35) खेती-किसानी करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वह अपने दो बच्चों शौर्य (5) और सिम्मी (3) को घुमाने की बात कहकर बाइक से ले गया था। इसके बाद काफी देर तक नहीं लौटा। शाम होने लगी तो नरेश की पत्नी ने अपने भतीजे को तलाश करने के लिए भेजा। घर से करीब 5 किमी दूर डबरी के पास पहुंचा तो वहां दोनों बच्चों का तैरता हुआ शव मिला। यह देखकर भतीजा घबरा गया और नरेश की तलाश शुरू की। वहां से कुछ दूरी पर ही पीपल के पेड़ से नरेश का शव फांसी से लटका हुआ था। इस पर भतीजा दौड़ता हुआ घर पहुंचा और जानकारी दी। गांव में बात फैली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन वहां दौड़कर पहुंचे। गांव वाले भी एकत्र हो गए। इसके बाद देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले और नरेश का शव नीचे उतरवाया।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस को नरेश के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने बताया कि परिजन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। सोमवार को बयान लेने का प्रयास किया जाएगा। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि नरेश नशे का आदी था। परिवार में झगड़े या कलह की जानकारी गांव के लोगों को भी नहीं है।

महंगाई का एक और बोझ: चार दिन बाद इलाज पर बढऩे वाला है खर्च, 800 जरूरी दवाओं की कीमत में होगा इजाफा
कई अपराधी सरकारी डॉक्टरों के टालमटोल और लेटलतीफी के कारण पुलिस और अदालती कार्यवाही से बच रहे?
वर्षांत तक टल गया मंत्रिमंडल विस्तार? दो मंत्रियों व विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा में खामोशी
पुरानी समिति भंग कर बनी नई समिति, वार्डवासियों के सामने रखा भवन एवं दुर्गा समिति का हिसाब रखा गया, तीन वार्डों से सैंकड़ों सदस्य उपस्थित रहे
कोरोना संकट के बीच प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी….. छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्लैकमेल कर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म कर बनाया न्यूड वीडियो, बड़ी बहन ने दर्ज कराई एफआईआर
Next Article मुन्नाभाई के सर्किट से लेकर गलीबॉय के एमसी शेर तक, इन साइड एक्टर्स ने फिल्म में डाली जान…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?