ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हमें मार दीजिए चाहे गाड़ दीजिए, फर्क नहीं पड़ता, लखीमपुर जाने की जिद में राहुल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

हमें मार दीजिए चाहे गाड़ दीजिए, फर्क नहीं पड़ता, लखीमपुर जाने की जिद में राहुल

By @dmin
Published: October 6, 2021
Share
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। किसानों को जीप से कुचला जा रहा है। राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि पीएम लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर नहीं गए।

प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि यह किसानों का मुद्दा है। प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की हुई इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल ने आगे कहा कि हमें मार दिया जाए, गाड़ दिया जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता…हमारी ट्रेनिंग ऐसी हुई है। यह किसानों का मुद्दा है। मैं लखनऊ जाकर जमीनी हकीकत पता करना चाहता हूं।

किसानों पर योजनागत तरीके से हमला किया जा रहा
राहुल ने इस दौरान कहा कि सरकार किसानों की ताकत नहीं समझ पा रही है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों पर हमला है। राहुल ने कहा कि पूरे देश के किसानों पर योजनागत तरीके से हमला हो रहा रहा, पहले भूमि अधिग्रहण बिल वापस किया गया और फिर तीन काले कानून लाए गए। राहुल ने कहा कि यूपी में किसानों को मारा जा रहा है। इस सरकार में जो रेप करते हैं, किसानों को मारते हैं वे जेल से बाहर रहते हैं और जो कुछ नहीं करते उन्हें जेल में डाला जा रहा है।

राहुल गांधी को दौरे की परमिशन नहीं
लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीडि़त परिवारों से मिलने के लिए गईं प्रियंका गांधी को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया था। आज राहुल गांधी भी लखीमपुर खीरी जाने वाले हैं। हालांकि, इलाके में धारा 144 लगी होने की वजह से उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें इस दौरे की परमिशन नहीं दी है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने राहुल के दौरे को लेकर कहा, ‘सरकार ने राहुल गांधी को मंजूरी नहीं दी है। अगर वह लखनऊ आएंगे, तो हम उनसे एयरपोर्ट पर निवेदन करेंगे कि वह लखीमपुर खीरी और सीतापुर नजाएं। लखीमपुर और सीतापुर के एसपी-डीएम ने कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हमसे राहुल गांधी को रोकने को कहा है।Ó

रेप-हत्या करने वाले जेल से बाहर, पीडि़त जेल के अंदर
राहुल ने कहा कि हम तीन लोग जा रहे हैं। सेक्शन 144 तब लागू होता है, जब 4 या फिर उससे ज्यादा लोग एक साथ हों। उत्तर प्रदेश में यह नए तरह की राजनीति है, जहां पीडि़त जेल के अंदर होते हैं और मारने वाले बाहर होते हैं। इससे पहले हाथरस कांड हुआ था और भाजपा के विधायक का भी रेप के मामले में नाम आया था। प्रियंका गांधी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि भले ही यूपी सरकार ने उन्हें बंद कर लिया है, लेकिन यह मामला किसानों का है। इस दौरान राहुल गांधी मीडिया पर भी बरसते दिखे। उन्होंने कहा कि यह तो आपका काम है और उस जिम्मेदारी को आप लोग उठाते नहीं है। उल्टे आप लोग हमसे ही सवाल पूछते हैं कि राजनीति हो रही है।

देश की आवाज को कुचला जा रहा
राहुल गांधी ने कहा कि कभी देश में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन आज तानाशाही का दौर है। नेता उत्तर प्रदेश में नहीं जा सकते। हमें कल से कहा जा रहा है कि आप यूपी नहीं जा सकते। छत्तीसगढ़ के सीएम को कहा जाता है कि सेक्शन 144 लागू है। ये कहते हैं कि मैं अकेला हूं तो कैसे यह नियम लागू होगा। लेकिन उन्हें परमिशन नहीं दी गई, यही तानाशाही है। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान की आवाज को कुचलने का काम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के ढांचे पर भाजपा और आरएसएस ने कब्जा कर लिया है। सभी संस्थाओं को नियंत्रित किया गया है।

विधायक देवेंद्र की पहल से बालाजी नगर के उद्यान और मैदान हुए रोशन, अब नहीं रहता अंधेरा, जनता ने जताया आभार
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत सुदूर अंचलों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान ऐसा रहेगा रूट मैप… ट्रैफिक विभाग ने जारी की एडवाइजरी
राजधानी में आज बरसेंगे बदरा, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी
कोरोना के दैनिक मामले घटे…. बीते 24 घंटे में सामने आए 2.40 लाख से ज्यादा मामले, 3741 मरीजों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article For the first time after decades, there was no water logging in Shankar Nagar दशकों बाद पहली बार शंकर नगर में नहीं हुआ जल भराव… विधायक वोरा ने कहा- 16 करोड़ का शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जल्द होगा पूरा
Next Article रामायण के रावण के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, नट्टू काका को भी किया याद रामायण के रावण के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, नट्टू काका को भी किया याद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?