रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंत्रिमंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों ने भी राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, संसदीय सचिव, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल थे।

विधायक अरुण वोरा ने सांसद राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने विधायक अरुण वोरा से कुछ देर चर्चा भी की। सांसद राहुल गांधी ने गोबर खरीदी, गोबर से बिजली बनाने की योजना और धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा की सांसद राहुल गांधी आज एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बस से पहुंचे। एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान तक की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी। सांसद राहुल गांधी ने गोबर खरीदी, गोबर से बिजली बनाने की योजना और धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा की।
सांसद राहुल गांधी के साइंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर गौर सिंग का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। साइंस कॉलेज ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सांसद राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत किया गया।




