ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समय का ध्यान नहीं, पहले दिन ही देर से दफ्तर पहुंचे 29 कर्मचारियों को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

समय का ध्यान नहीं, पहले दिन ही देर से दफ्तर पहुंचे 29 कर्मचारियों को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया नोटिस

By @dmin
Published: February 3, 2022
Share
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
SHARE

आधार कार्ड सेक्शन में अव्यवस्था के लिए कर्मचारियों को लगाई जमकर फटकार, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कल ही निर्धारित समय प्रात: 10:00 उपस्थित होने फरमान जारी किया था और बकायदा इसके लिए बैठक लेकर विभाग प्रमुख एवं समस्त कर्मचारियों को निर्धारित समय के संबंध में अवगत भी कराया था। बावजूद आज पहले दिन उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे सहित 28 अन्य कर्मचारी आयुक्त के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। इन सभी कर्मचारियों को आयुक्त ने नोटिस थमाया है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज प्रात: 10:00 बजे निर्धारित समय पर विभागों का निरीक्षण करना प्रारंभ किया। उन्होंने स्टेनो कछ, राजस्व विभाग, संपत्तिकर विभाग, भवन संधारण, सचिवालय, लोक सेवा गारंटी काउंटर, टैक्स वसूली काउंटर, जन सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग, स्टेशनरी विभाग, जनसंपर्क विभाग, डाटा सेंटर, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, भवन संधारण, स्वास्थ्य विभाग, अभियंता कछ, पेंशन शाखा, आधार कार्ड एवं जनगणना शाखा आदि विभागों में निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इनमें से 29 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हे आयुक्त ने नोटिस थमाया है। इसी प्रकार से सभी जोन कार्यालय का भी निरीक्षण उपस्थिति को लेकर किया जा रहा है और रोजाना निरीक्षण किया जाएगा। वही टैक्स कलेक्शन काउंटर समय पर नहीं खुलने से करदाता इंतजार में थे इसके लिए आयुक्त ने स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड पर 10000 रुपये पेनाल्टी भी लगाया है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरी मौजूद रहे।

आधार कार्ड सेक्शन में अवस्था पर आयुक्त ने लगाई फटकार आधार कार्ड सेक्शन में जब आयुक्त पहुंचे तो उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से फीडबैक लिया। आधार की सही जानकारी डिस्प्ले बोर्ड में नहीं होने पर उन्होंने कर्मचारी निरंजन गुप्ता पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को आधार कार्ड बनवाने पहली प्राथमिकता देवें। आधार कार्ड सेक्शन के कर्मचारियों द्वारा गोलमोल जवाब देने पर आयुक्त ने निरंजन गुप्ता को भी नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए हैं। वेरीफिकेशन इत्यादि की प्रक्रिया को तत्काल सुधारने आयुक्त ने कर्मचारियों को कहा है और कार्यवाही की चेतवानी भी दी है।

इन कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर जारी हुआ नोटिस छत्तीसगढ़ शासन के अधिसूचना जारी होते ही इसके परिपालन में गुरुवार से समय प्रात: 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे कार्यालयीन समय नगर पालिक निगम भिलाई का हो गया है। इस बाबत निगमायुक्त ने आदेश भी जारी किया है। निगम आयुक्त ने आज सुबह 10:00 बजे स्वयं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। वहीं विभागीय कर्मचारी जो 10:00 बजे के बाद कार्यालय में प्रवेश किए उन्हें मुख्य कार्यालय पर ही रोक कर पहले उनके आने का समय की पंजी में प्रविष्टि की गई। इन कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय के बाद प्रवेश करने वालों की प्रविष्टि अब इसी प्रकार से रोजाना होगी और विलंब से आने पर कार्रवाई होगी। आज कार्यालयीन समय के बाद आने वाले स्थापना शाखा से चतुर्भुज, भवन अनुज्ञा शाखा से उमेश साहू, राजेश, पार्वती, योजना शाखा से उपयुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, धु्रवनारायण तिवारी, एस.बी.एम कोविड से हरिश ठाकुर, दुर्गा साहू, काउंटर शाखा से सोनू सोनवानी, लोक सेवा केन्द्र से ब्रिजेश, नागेश्वर, उर्वशी पटेल, सचिवालय से पुनित राम, सूचना विभाग से शरद चावड़ा, डाटा सेंटर से अनियुल फातिमा, बबली ठाकुर, जनगणना शाखा से वंदना फूले, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से नलिनी तनेजा, पलाश कुमार, एस.पावनी, प्रणव, सरोज ठाकुर, राजस्व विभाग से पतिराम बरेठ, एम.आई.सी. कक्ष से पुनित राम, उपायुक्त – 2 कक्ष से चन्द्रकुमार, मणिराम, परियोजना शाखा से मंजू साहू ,सफाई विभाग से बलवंत सिंह, ऑडिट विभाग से संगीता शामिल है जिन्हे नोटिस जारी किया गया है।

अंग्रेजी हुकूमत काल के जनजातीय विद्रोहों पर आधारित संग्रहालय को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप
CG Breaking : केरोसीन लेकर एसपी ऑफिस पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, आत्मदाह करने की कोशिश…. पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और बेहतर भविष्य की उम्मीद
नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिलासपुर रेलवे की तीरंदाज मधु वेदवान ने जीता कांस्य पदक 
बिहार में रातोंरात दो स्कूली छात्र बन गए करोड़पति…. किसी के खाते में 900 करोड़ तो किसी में 60 करोड़ से ज्यादा आई राशि… पढ़े आखिर क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation रायपुर पहुँचते ही राहुल गांधी ने विधायक वोरा से की चर्चा
Next Article सांसद राहुल गांधी ने चलाया चरखा, सेवाग्राम प्रदर्शनी में गांधी जी के दुर्लभ छायाचित्रों का किया अवलोकन सांसद राहुल गांधी ने चलाया चरखा, सेवाग्राम प्रदर्शनी में गांधी जी के दुर्लभ छायाचित्रों का किया अवलोकन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?