ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपलब्धि: हादसा होने पर परिजनों को अलर्ट करेगा बाइक का ‘ब्लैक बॉक्स’, सायरन भी बजेगा, एसएमएस से मिलेगी लाइव लोकेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उपलब्धि: हादसा होने पर परिजनों को अलर्ट करेगा बाइक का ‘ब्लैक बॉक्स’, सायरन भी बजेगा, एसएमएस से मिलेगी लाइव लोकेशन

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
उपलब्धि: हादसा होने पर परिजनों को अलर्ट करेगा बाइक का 'ब्लैक बॉक्स', सायरन भी बजेगा, एसएमएस से मिलेगी लाइव लोकेशन
उपलब्धि: हादसा होने पर परिजनों को अलर्ट करेगा बाइक का 'ब्लैक बॉक्स', सायरन भी बजेगा, एसएमएस से मिलेगी लाइव लोकेशन
SHARE

गोरखपुर (एजेंसी)। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट (केआईपीएम) गीडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र शिवांश विक्रम ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो सड़क हादसा होने पर बाइक सवार के घरवालों को अलर्ट कर देगा। साथ ही पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर जीपीएस के माध्यम से लाइव लोकेशन का एसएमएस लिंक तत्काल भेज देगा।

यही नहीं, जहां हादसा होगा, वहां तेज आवाज में सायरन बजेगा। शिवांश का कहना है कि हादसे के बाद जैसे हवाई जहाज में लगे ब्लैक बॉक्स से सब कुछ पता चल जाता है, वैसे ही बाइक व हेलमेट में लगे डिवाइस रूपी ‘ब्लैक बॉक्स’ से सटीक जानकारी मिल जाएगी। शिवांश अब अपने रिसर्च प्रोजेक्ट का पेटेंट कराने की तैयारी में हैं।

शहर के शिवांश के रिसर्च प्रोजेक्ट को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) लखनऊ ने भी मान्यता दी। गत 18 जून को लगे एकेटीयू के यूपी स्टार्टअप एक्स्पो में इसे चयनित भी किया गया। जियो समेत कई निजी कंपनियों ने प्रोजेक्ट को बेहतर बताया और निवेश का ऑफर दिया। दाउदपुर निवासी शिवांश ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से इसी वर्ष बीटेक उत्तीर्ण किया है। उनका कहना है कि तीन वर्ष की कठिन परिश्रम के बाद डिवाइस तैयार हो सकी। इसका नाम मोटर साइकिल ऑटोमेशन सेफ्टी सिस्टम (मास) रखा है। इस खोज में प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने मदद की है। इस डिवाइस को तैयार करने में 600-700 रुपये लगते हैं। आगे बाइक के इंजन के आसपास कैमरा भी लगाया जाएगा, ताकि हादसे के दौरान की तस्वीरें भी प्राप्त की जा सकें।

हेलमेट लगाए बिना स्टार्ट नहीं होगी बाइक
इस डिवाइस में दो चिप लगे हैं। एक हेलमेट में और दूसरा इंजन में फिट है। हेलमेट में एक छोटी बैटरी भी है, जो छह से आठ घंटे तक बैकअप देती है। इसकी खासियत भी है। जब तक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाएगा, तब तक बाइक स्टार्ट नहीं होगी। हेलमेट लगते ही 20 सेकेंड तक बीप की आवाज आएगी। हेलमेट में एक बटन है, जिसे दबाते ही आवाज बंद हो जाएगी। शिवांश कहते हैं कि एक साल के अंदर डिवाइस बाजार में उपलब्ध कराने की योजना है। पेटेंट होते ही इस पर काम शुरू होगा। इस डिवाइस से बड़ी मदद मिलेगी। घायलों को समय से इलाज मिल सकेगा। तमाम लोगों की जान बच सकेगी। वे कहते हैं, बाइक के इंजन के पास कैमरा लगाने की तैयारी भी है, ताकि हादसे के वक्त आसपास की फोटो भी मिल जाए।

पांच मोबाइल नंबर सेव रहेंगे
डिवाइस में पांच मोबाइल नंबर सेव होंगे। यह नंबर घरवालों और परिचितों के हो सकते हैं। दुघर्टना होने पर इन्हीं मोबाइल नंबरों पर अलर्ट का मैसेज व लाइव लोकेशन लिंक के एक साथ जाएगा।

डिवाइस ऐसे करेगी काम
इस तकनीक के तहत दोनों चिप इंजन के स्टार्ट होते ही रेडियो फ्रिक्वेंसी के माध्यम से कनेक्ट हो जाएंगे। हेलमेट में लगा चिप तेज टकराहट होते ही इंजन को पहले बंद कर देगा। हेलमेट में जीपीएस डिवाइस लगी है, जिससे वह लोकेशन को मोबाइल नंबर पर भेजेगा। जब तक बैटरी काम करेगी, बाइक में लगा सायरन बजता रहेगा। इससे आसपास के लोगों को भी हादसे की जानकारी हो सकेगी।

ऐसे मिली प्रेरणा
शिवांश बताते हैं, 2019 की बात है। बस से लखनऊ जा रहा था, बस्ती के पास सड़क हादसा हो गया था। बाइक सवार एक व्यक्ति व एक महिला घायल होकर गिरे थे, सड़क पर खून पसरा था। मैंने, बस में से ही पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचने की जगह बार-बार मुझे फोन करके हादसे की वास्तविक जगह, गांव आदि पूछ रही थी। पता नहीं घायल बचे की नहीं, रात भर सो नहीं सका। इस घटना से मुझे ऐसी डिवाइस बनाने की प्ररेणा मिली।

पहाड़ों की तराई में बसा कुमगांव जुड़ा विकास की मुख्यधारा से, सड़क बनने से ग्रामवासी उत्साहित
Breaking News : हिट एंड रन के नए कानून को लेकर ड्राइवर हड़ताल पर, पेट्रोल पंपों पर लगी कतार… शहर के आधे से ज्यादा पंप खाली
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में होगी 700 प्राध्यापकों की भर्ती, उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में निर्णय
खनन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, कांकेर में बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जब्त
Bhilai Breaking : तालाब में मिली दिव्यांग की लाश, पुलिस ने माना हादसा, पीएम के बाद हत्या का केस दर्ज… आरोपियों की तलाश में पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 246 # 23 june 2022
Next Article 10-15 रुपये लीटर घटीं खाने के तेल की कीमतें, खाद्य सचिव ने कहा- अभी और घट सकते हैं दाम 10-15 रुपये लीटर घटीं खाने के तेल की कीमतें, खाद्य सचिव ने कहा- अभी और घट सकते हैं दाम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?