ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास

By @dmin
Published: June 21, 2022
Share
स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास
स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास
SHARE

जिला स्तरीय कार्यक्रम दूधाधारी मठ परिसर में संपन्न
रायपुर। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज यहां रायपुर के दूधाधारी मठ परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डाँ. महंत रामसुंदर दास के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। मानवता के लिए योग की थीम पर आधारित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुई। स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में योगाभ्यास में शामिल हुए।

डाँ. महंत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है। योग से शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। प्रमोद दुबे ने कहा कि योग के माध्यम से हम शारीरिक व्याधियों को दूर कर सकते हैं, हमें योग्य प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित योगाभ्यास करना चाहिए।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा सामने की ओर झुक कर करने वाले आसन जैसे पश्चिमोत्तानासन, पादहस्तासन, पीछे झुककर किए जाने वाले आसन चक्रासन, बैठकर किए जाने वाले आसन पद्मासन, लेट के किए जाने वाले आसन मकरासन, खड़े होकर किए जाने वाले आसन ताड़ासन, वृक्षासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास योग प्रोटोकॉल के अनुसार कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया गया कि योग मानसिक शांति के लिए कितना आवश्यक है।

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक भूपेंद्र पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग द्वारा योग का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में योग आयोग के प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

कोरोना से बड़ी राहत: 6 माह बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, संक्रमितों की संख्या भी हुई 30 हजार से नीचे
मुख्यमंत्री निवास पर बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा… हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज-पोरा तिहार… सीएम ने की नांदिया बैला और चुकियां-पोरा की पूजा अर्चना
एक सप्ताह में स्वस्थ्य हुए 77 हजार से अधिक कोरोना मरीज…. प्रदेश की रिकवरी दर बढ़कर 89 प्रतिशत तक पहुंची…पॉजिविटी दर 14 प्रतिशत से आई 9 प्रतिशत पर
भिलाई चरोदा नगर निगम चुनाव के लिए तैयार होगी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली… राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम
CG Crime : सूने मकान से लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर नगदी व सोना-चांदी ले भागे चोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा तापसी पन्नू की दोबारा का जलवा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Next Article आर माधवन की रॉकेट्री में बैकग्राउंड में कोई भी रोल करने को तैयार थे शाहरुख, नहीं ली फीस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?