ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तमिलनाडु के कोरोना मरीजों के लिए जीवनदायिनी बना भिलाई का ऑक्सीजन… पहली बार भेजा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

तमिलनाडु के कोरोना मरीजों के लिए जीवनदायिनी बना भिलाई का ऑक्सीजन… पहली बार भेजा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन

By @dmin
Published: May 29, 2021
Share
Oxygen from Bhilai became a lifeline for the corona patients of Tamil Nadu
Oxygen from Bhilai became a lifeline for the corona patients of Tamil Nadu
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ऑक्सीजन प्लांट-2 ने अपने ऑक्सीजन आपूर्ति से देषभर में अनेक जाने बचायी है। कोविड के गंभीर मरीजों के जीवन बचाने में सेल-बीएसपी ने महती भूमिका निभायी है। कोरोना के इस संकटकाल में मानव ने ऑक्सीजन की असली मूल्य को जाना है। बीएसपी बिरादरी ने भी ऑक्सीजन के इस बढ़ते जरूरत को बड़ी सिद्धता से महसूस किया है। यही वजह है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने मेडिकल क्षेत्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति को निर्बाध गति से कायम रखा। बीएसपी अस्पतालों के साथ-साथ देष के विभिन्न प्रदेषों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।
उल्लेखनीय है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपने उत्कृष्ट कार्यों से पूरे देष में नया मुकाम हासिल किया है। जहां सेल-बीएसपी ने अपने क्वालिटी स्टील से देष को मजबूती दी है, वहीं कोरोना संकट में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन ने लाखो लोगों को जीवनदान दिया है। आज दिनांक 29 मई, 2021 सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित ऑक्सीजन प्लांट-2 से पहली बार आईएसओ कन्टेनर में कुल 73 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भरकर तमिलनाडु के मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेषन को भेजा गया। इन कन्टेनरों को ऑक्सीजन प्लांट ने भरने के बाद ट्रेलर पर लोड किया गया तत्पष्चात भिलाई-3 चरोदा स्थित रेल्वे यार्ड में कन्टेनर को भारतीय रेलवे की वैगन पर क्रेन की मदद से लोड कर तमिलनाडु के लिए रवाना किया गया।
कोरोना मरीजों का जीवनदायिनी बना भिलाई का ऑक्सीजन
कोरोना काल में भिलाई इस्पात संयंत्र का यह लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन जीवनदायिनी बना हुआ है। संयंत्र ने अगस्त-2020 से मई-2021 के मध्य कुल 30542 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। सिर्फ मई, 2021 में अब तक 9126 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गयी। सेल-बीएसपी द्वारा मई, 2021 में अब तक जेएलएन अस्पताल को 994 ऑक्सीजन सिलेंडर्स, जिला प्रषासन को 731 ऑक्सीजन सिलेंडर्स एवं अन्य राज्यों को 1563 ऑक्सीजन सिलेंडर्स की आपूर्ति की गयी। कुल मिलाकर मई माह में अब तक 3288 ऑक्सीजन सिलेंडर्स की आपूर्ति की जा चुकी है। देष के विभिन्न अस्पतालों के विभिन्न वार्डों से लेकर आईसीयू तक इन ऑक्सीजन ने हजारो मरीजों का जीवन बचाने में सफलता पायी है।
विभिन्न प्रदेशों के लिए जीवनरक्षक है भिलाई का ऑक्सीजन
संयंत्र से देश के विभिन्न प्रदेशों में मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई किया जा रहा है। इनमें प्रमुख है-मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा छत्तीसगढ़ आदि। सेल-बीएसपी के ऑक्सीजन प्लांट-2 से आज दिनांक 29 मई, 2021 को तमिलनाडु को पहली बार लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। भिलाई की इस्पात बिरादरी ने देष के विभिन्न भागों में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति को बनाये रखते हुए लोगों के जीवन बचाने की अपनी प्रतिबद्धता को बखूबी निभा रहा है।

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास : महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंची, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
धान खरीदी में समय वृद्धि एवं असमय बारिश से नुकसान फसल मुवाआजा शीघ्र प्रदान करने सौंपा ज्ञापन
किसानों के हितरक्षा में सदन में आक्रामक दिखे मुख्यमंत्री बघेल: कहा- केन्द्र का कानून पूंजीपतियों के लिए, हमारा संशोधन किसानों के हक में
Big accident : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बस पलटी और ट्रक से भिड़ी, 12 से ज्यादा घायल, तीन की हालत गंभीर
वॉटर मैनेजमेंट में अव्वल: इस शहर को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने सांसद और कलेक्टर को दिया सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Open theater will also be built in Biodiversity Park बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन थियेटर भी बनेगा, लोटस पांड की तरह विकसित होगा सरोवर… बोटिंग की सुविधा भी…. प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे सुंदर जगह बनाने कवायद तेज
Next Article Chhattisgarh's Kovid Kavach will be distributed worldwide on International Yoga Day अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में बंटेगा छत्तीसगढ़ का कोविड कवच: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लांच किया गिफ्ट हैम्पर… राज्य के हर्बल उत्पादों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?