तमिल सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सोरारई पोट्रु इन दिनों चर्चाओं में है। इस फिल्म को हिंदी में बनाया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार नजर आएंगे। यानी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या की एंट्री हुई है। सूर्या फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। लेकिन वह फिल्म में कैमियो भी करने वाले हैं।

सूर्या ने एक ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया है कि ‘सोरारई पोट्रु के हिंदी वर्जन में वह भी नजर आएंगे। उन्होंने ट्विटर पर अक्षय कुमार के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अक्षय बैठे हुए हैं और सूर्या ‘खिलाड़ी कुमार का सहारा लेकर लेटे हुए हैं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में हवाई जहाज की झलक देखी जा सकती है, जिससे साफ है कि सूर्या ने फिल्म में अपना हिस्सा शूट कर लिया है।
सूर्या ने अपने ट्वीट के साथ लिखा, ‘अक्षय कुमार सर आपको ङ्कढ्ढक्र के रूप में देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। सुधा कोंगरा (डायरेक्टर) दिख रहा है कि हमारी कहानी एक बार फिर से खूबसूरती से जीवंत हो रही है। टीम सोरारई पोट्रु को हिंदी की टीम के साथ हर मिनट का मजा आया। मैं इसमें ब्रीफ कैमियो में हूं। अभिनेता का ये ट्वीट देखकर फैंस भी काफी खुश हुए हैं। कई लोगों ने सूर्या के इस पोस्ट पर फायर और हार्ट का इमोटिकॉन शेयर किया है। इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने ‘अन्ना भी लिखा है।




