ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काम नहीं कर रही तालपुरी कॉलोनी की लिफ्ट, परेशान लोगों ने कर दी कलेक्टर से शिकायत
Share
Notification Show More
Latest News
बिलासपुर में रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर का एक्शन…. किया सस्पेंड
October 30, 2026
ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी पहचान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दो विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू
October 30, 2026
1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने दिए पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्काउटर-गाइडर भी सम्मानित
October 30, 2026
दिवाली से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

काम नहीं कर रही तालपुरी कॉलोनी की लिफ्ट, परेशान लोगों ने कर दी कलेक्टर से शिकायत

By Mohan Rao Published November 29, 2022
Share
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा
SHARE

भिलाई। शहर के अमीरों की कॉलोनी तालपुरी के लिफ्ट खराब होने की समस्या से यहां के रहवासी जूझ रहे हैं। मंगलवार को तालपुरी के जूही अर्पाटमेंट के रहवासी कलेक्टर के पास लिफ्ट की खराबी की शिकायत लेकर पहुंच गए। जूही अर्पाटमेंट द्वारा स्थापित की गई सोसायटी के संचालन को लेकर रहवासियों ने असंतोष जाहिर किया।

लोगों ने अपनी शिकायत में बताया कि आपाटमेंट में निवासरत प्रत्येक मकान द्वारा 1 हजार रूपए प्रतिमाह बिजली, पानी, सफाई व लिफ्ट मेंटेनेंस के लिए राशि सोसाइटी अध्यक्ष को प्रदान की जाती है। परंतु प्रबंधन संबंधी कार्यों में सोसाइटी के अध्यक्ष द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। लिफ्ट जैसे दैनिक आवश्यकता की चीजों को भी नजर अंदाज किया जा रहा है। कलेक्टर ने आवेदन संबंधित अधिकारी की ओर प्रेषित किया। जनदर्शन में आज कुल 91 आवेदन आए थे। जिसमें राजस्व, शिक्षा विभाग, सड़क, नाली, चिटफंड कंपनी व राशनकार्ड से संबंधित आवेदन थे। 

जिले को रोजगार हब बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा जो कार्य किया जा रहा है उसी का प्रभाव है कि शहर के युवा क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर तालाश रहे हैं। इसी कड़ी में एक आवेदक आज जनदर्शन में उपस्थित हुआ था। जिसके माता-पिता दोनों का ही स्वर्गवास हो गया है। प्रस्तुत आवेदनानुसार उसने कोपा ट्रेड में आईटीआई किया है, इसके साथ ही साथ वह ग्रेजुएट भी है। कलेक्टर ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए आवेदन रोजगार कार्यालय में प्रेषित किया और संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि आवेदक को आने वाले प्लेसमेंट कैंप के बारे में सूचित किया जाए ताकि उसका उज्जवल भविष्य निर्मित हो सके।

जनदर्शन में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भी एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें आवेदक ने बताया कि उनके पति नगर पालिका निगम भिलाई के क्षेत्रांतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में विज्ञान संकाय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु सेवाकाल के दौरान हो गई। उनके निधन के पश्चात् आवेदक के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आवेदन किया गया था। जिसपर विभाग द्वारा उत्तराधिकारिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। आवेदक का कहना था कि उत्तराधिकारिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात् भी इतना लंबा समय व्यतीत हो जाने पर उसे अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित गाइड लाइन के अनुरूप विधि पूर्ण कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

You Might Also Like

बिलासपुर में रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर का एक्शन…. किया सस्पेंड

ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी पहचान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दो विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू

1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने दिए पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्काउटर-गाइडर भी सम्मानित

दिवाली से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

Mohan Rao November 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : रिजर्व बैंक ला रहा आम आदमी के लिए Digital Rupee, 1 दिसंबर को होगा लॉन्च… जानिए इसके इस्तेमाल का तरीका
Next Article छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?