ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 9 करोड़ 35 लाख की लागत से गुरूद्वारा रोड का डामरीकरण कार्य शुरू… विधायक वोरा ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

9 करोड़ 35 लाख की लागत से गुरूद्वारा रोड का डामरीकरण कार्य शुरू… विधायक वोरा ने किया निरीक्षण

By @dmin
Published: March 12, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। गुरुद्वारा रोड पर सड़क डामरीकरण (बीटी रिनीवल ) कार्य आज से शुरू हो गया। करीब 9 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से 8 किलोमीटर लंबी रोड का डामरीकरण किया जाएगा। राजेंद्र पार्क से शहीद चौक होते हुए जेवरा चौक तक सड़क डामरीकरण किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह विधानसभा जाने से पहले रोड डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और पीडब्लूडी के एसडीओ को गुणवत्ता से डामरीकरण कार्य कराने के निर्देश दिये।
वोरा ने कहा कि शहर के बीचोंबीच व्यस्ततम रोड के डामरीकरण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था पर कोई असर न पड़े, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करते हुए डामरीकरण कार्य किया जाए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। अफसरों ने बताया कि शहीद चौक से राजेंद्र चौक के बीच डामरीकरण कार्य होली के पहले पूरा कराया जाएगा। होली के बाद शहीद चौक से जेवरा तक डामरीकरण कार्य किया जाएगा। वोरा ने बताया कि शहर में पीडब्लूडी और नगर निगम की अन्य सभी सड़कों का डामरीकरण कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। वोरा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शहर का समग्र विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और चौड़ीकरण कार्य के अलावा नगर निगम द्वारा 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। मूलभूत विकास कार्य भी बड़े पैमाने पर किये जा रहे हैं। वोरा ने कहा कि शहर में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। शासन से भरपूर राशि उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एल्डरमेन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, अलख नवरंग, नंद किशोर शर्मा सहित पीडब्लूडी के अफसर मौजूद थे।

Breaking News : रायपुर के आईटीबीटी कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौके पर मौत
नहीं रहे जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस…. राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
समुदाय और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों से महासमुंद के दो गांव में संक्रमण थमा…. केन्द्रीय टीम ने भी की सराहना
भिलाई इस्पात संयंत्र में पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरित, 144 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15 सीबीएसई 10वीं टर्म-1 का परिणाम जारी, बोर्ड ने स्कूलों को ई-मेल से भेजा रिजल्ट
Next Article विधायक देवेंद्र की पहल से शहर में खुलेंगे 42 लाख की लागत से 6 नए वाटर एटीएम ऐतिहासिक बजट, हर वर्ग को मिलेगा लाभ – देवेंद्र यादव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?