ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई इस्पात संयंत्र में पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरित, 144 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई इस्पात संयंत्र में पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरित, 144 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

By Mohan Rao Published October 17, 2025
Share
SHARE

भिलाई। सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति पुरस्कार समारोह 2024–25 का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को प्रधानमंत्री ट्रॉफी सेल मेरिट एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) उत्पल दत्ता तथा महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास) संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समारोह में मीडिया प्रतिनिधि, पुरस्कार विजेता विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात ईएमएमएस–सेक्टर 6 के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस वर्ष मेरिट और मेरिट-कम-मीन्स श्रेणियों में कुल 186 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 144 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें 42 छात्र-छात्राएँ अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से हैं। चयनित विद्यार्थियों को तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए ₹11,000 की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई, जबकि सेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तकनीकी क्षेत्र की एक छात्रा को ₹3,000 की छात्रवृत्ति दी गई। इस वर्ष कुल ₹16.13 लाख की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गई। चयन कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर किया गया।

मुख्य अतिथि पवन कुमार ने छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, मनोबल और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने चुने हुए अध्ययन क्षेत्रों में समर्पण और दृढ़ निश्चय के साथ उत्कृष्टता की मशाल जलाए रखें।

शिक्षा विभाग की प्रमुख महाप्रबंधक शिखा दुबे ने स्वागत भाषण में अतिथियों का अभिनंदन किया और बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मेरिट एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनाएँ मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति संयंत्र की एक विशेष पहल है, जिसके तहत प्रधानमंत्री ट्रॉफी की पुरस्कार राशि से अर्जित ब्याज का एक हिस्सा योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन सजीता राजेश और महुवा चटर्जी ने किया, जबकि बीएसपी एसएसएस–10 की प्राचार्या सुमिता सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह का समापन विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा शिक्षा के प्रति समर्पण के संदेश के साथ हुआ।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao October 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर गरीब के सिर पर पक्की छत का सपना हो रहा साकार, सूरजपुर में 28 हजार 255 मकान पूर्ण
Next Article गीतवितान कला केन्द्र भिलाई को मिला रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड, बंगाल में हुआ सम्मान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?