ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ: छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा न्यू इंडिया 75 जागरूकता अभियान… प्रथम चरण के अभियान के लिए वर्चुअल बैठक में तय की गई रूपरेखा… जाने कैसा होगा पूरा कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ: छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा न्यू इंडिया 75 जागरूकता अभियान… प्रथम चरण के अभियान के लिए वर्चुअल बैठक में तय की गई रूपरेखा… जाने कैसा होगा पूरा कार्यक्रम

By @dmin
Published: July 29, 2021
Share
75th anniversary of independence: New India 75 awareness campaign will be run in Chhattisgarh
75th anniversary of independence: New India 75 awareness campaign will be run in Chhattisgarh
SHARE

रायपुर। भारत सरकार देश के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ 2022 के उपलक्ष्य में विकास को जनआंदोलन से जोड़ते हुए नए भारत 75 की अवधारणा के साथ जन-जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। जागरूकता अभियान में सभी राज्यों के 75 स्कूलों और 75 कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के सभी विभाग और मंत्रालय भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इसी तारतम्य में प्रथम चरण के जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। प्रथम चरण में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त से राज्य के 25 आरआरसी और विद्यालयों में केन्द्रीय स्वास्थ सचिव द्वारा एचआईवी, टीबी और रक्तदान जागरूकता गतिविधयों का शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण का यह अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता महाविद्यालयों और विद्यालयों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य के उच्च प्राथमिकता वाले जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा में न्यू इंडिया /75 जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए अगस्त तक दुर्ग और बेमेतरा जिले को चिन्हित किया गया है।

बैठक में बताया गया कि जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं और किशोरों में एचआईवी, टीबी और रक्त दान के संबंध में जागरूकता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एचआईबी की रोकथाम और उससे पीडि़त लोगों के प्रति भेद-भाव को कम करने का प्रयास और स्वेच्छिक रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। लोगों को इलाज कहां और कैसे कराना है इसकी जानकारी दी जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में कोविड की स्थिति को देखते हुए भौतिक या ऑनलाइन माध्यम से गतिविधियों का आयोजन होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति भी गठित की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक अध्यक्ष, अतिरिक्त परियोजना संचालक उपाध्यक्ष और एडी यूथ संयोजक हैं।

बैठक में स्कूल शिक्षा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, समाज कल्याण और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के नोडल अधिकारी, दुर्ग और बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,एचआईवी/टीबी के जिला नोडल अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी सहित तकनीकी विश्वविद्यालय और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

बस्तरवासियों को शीघ्र मिलेगी सर्व सुविधायुक्त खेल परिसर की सौगात
अम्बेडकर अस्पताल में दुर्लभ सेकेंडरी एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी का सफल, माँ और शिशु दोनों सुरक्षित
ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल, अदाणी फाउंडेशन ने किया हेलमेट वितरण
गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी: मुख्यमंत्री साय
दिवाली का राशन लेने गए पति को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत की खबर सुनकर खाना बना रही पत्नी हुई बेसुध, रो-रोकर परिजन हुए बेहाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In SR Hospital, an innocent person got a new life: Innocent suffering from serious illness एसआर हॉस्पिटल में फिर एक मासूम को मिला नया जीवन: गंभीर बीमारी से पीडि़त मासूम को एसआर हॉस्पिटल के चाइल्ड केयर में मिला बेहतर इलाज… अब है पूरी तरह से स्वस्थ्य
Next Article Notice to Khatal operators…. 6000 fine recovered from dairy खटाल संचालकों को नोटिस…. गंदगी फैलाने और मवेशियों को सड़क पर छोडऩे वाले डेयरी संचालक से वसूला 6000 जुर्माना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?