ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिवाली का राशन लेने गए पति को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत की खबर सुनकर खाना बना रही पत्नी हुई बेसुध, रो-रोकर परिजन हुए बेहाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodChhattisgarhCrimeNews

दिवाली का राशन लेने गए पति को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत की खबर सुनकर खाना बना रही पत्नी हुई बेसुध, रो-रोकर परिजन हुए बेहाल

By @dmin
Published: October 17, 2022
Share
दिवाली का राशन लेने गए पति को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत की खबर सुनकर खाना बना रही पत्नी हुई बेसुध, रो-रोकर परिजन हुए बेहाल
दिवाली का राशन लेने गए पति को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत की खबर सुनकर खाना बना रही पत्नी हुई बेसुध, रो-रोकर परिजन हुए बेहाल
SHARE

बालोद. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेसुध हो गई। पति राशन लेकर घर लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना बालोद जिला के डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग पर ग्राम जुंगेरा पेट्रोल पंप के पास की है। दिवाली के ठीक एक सप्ताह पहले हुई घटना से ग्राम रेंघई के चंद्राकर परिवार में मातम पसर गया है।

चल रही थी घर में त्योहार की तैयारी
थानेश्वर के घर में दिवाली की तैयारी चल रही थी। पूरा परिवार घर की लिपाई-पोताई में जुटा था। सुबह से दोपहर तक सब कुछ ठीक था। दोपहर तीन बजे करीब खबर आई कि थानेश्वर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिवाली की खुशी मातम में बदल गई। पति की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी बेसुध हो गई। वहीं माता-पिता का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का एक छोटा बच्चा है, जो मानसिक रूप से दिव्यांग है। घर की पूरी जवाबदारी थानेश्वर के ऊपर ही थी।

छोटा भाई है घायल
पुलिस के मुताबिक घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। रेंघई निवासी थानेश्वर चंद्राकर पिता अर्जुन चंद्राकर (40) अपने छोटे भाई चंदन चंद्राकर (35) के साथ मोटरसाइकिल से घर में संचालित किराना दुकान व घर में दिवाली सामान खरीदने बालोद आया था। बालोद से घर लौटते समय जुंगेरा पहुंचे और पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल पंप से निकलते ही डौंडीलोहारा मार्ग से आ रहे ट्रक सीजी 07 ए जेड 9927 के चपेट में आ गए। मोटरसाइकिल सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे 40 वर्षीय थानेश्वर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर ट्रक का पहिया आ गया था। वहीं उनके छोटे भाई चंदन का पैर टूट गया।

कोरोना पर बिलासपुर प्रशासन सख्त: 16 अगस्त तक धारा 144 लागू, शहरी क्षेत्र में 23 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन
प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल: लाख उत्पादन को मिला कृषि का दर्जा….. प्रदेश के 50 हजार से अधिक वनवासी किसान होंगे लाभान्वित
अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों को कटा चालान, एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 05 # 17 october 2022
Next Article टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दूसरे दिन बड़ा उलटफेर, स्कॉट लैंड ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?