ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारी बारिश से प्रभावित कोसानगर के 62 परिवारों को मिलेगी राहत राशि, प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 6-6 हजार रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

भारी बारिश से प्रभावित कोसानगर के 62 परिवारों को मिलेगी राहत राशि, प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 6-6 हजार रुपए

By Mohan Rao
Published: July 17, 2025
Share
भारी बारिश के कारण इस हाल में थी कोसानगर का यह क्षेत्र
SHARE

भिलाई। बीते दिनों अत्यधिक वर्षा के कारण वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कोसा नगर में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। बारिश के कारण क्षेत्र के 62 परिवार प्रभावित हुए। जल्द ही प्रभावित 62 परिवारों को बहुत जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी। विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से संबंधित क्षेत्र के लिए चर्चा कर राहत राशि की स्वीकृति प्राप्त कर ली है।

बता दें कि विगत दिनों लगातार बारिश की वजह से भिलाई निगम अंतर्गत कोसा नगर क्षेत्र के मोहल्लों में पानी भरने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चतुर्थ दिवस वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कोसा नगर के प्रभावितों के संबंध में चर्चा करते हुए इन्हें तत्काल राहत प्रदान करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन द्वारा चिन्हांकित 62 परिवारों के लिए राहत राशि प्रदान करने की घोषणा कर दी है।

विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कोसा नाला में अत्यधिक बारिश की वजह से ओवर फ्लो के हालात बने थे। निगम अमला मौके पर भेज कर कोसा नगर में भरे पानी को निकलवाने टीम लगी रही। इसके लिए तत्काल तहसीलदार, पटवारी और आर आई को मौका निरीक्षण के लिए भेजा गया। घरों में पानी भरने से वहां विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पानी की वजह से घरेलू सामान को भी क्षति पहुंची थी।

जिला प्रशासन ने 62 प्रभावितों को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट तैयार की थी। इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल पहल करते हुए राहत राशि की आज घोषणा कर दी है। लगभग एक सप्ताह के भीतर सभी 62 परिवारों को 6-6 हजार की राहत राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही कोसा नगर में बारिश के दिनों ऐसे हालात न हों, इसके लिए क्षेत्र के नाले नालियों से पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिस पर कार्य जारी है।

फिर बढ़े कोरोना के मामले: पिछले 24 घंटे में मिले 42,123 नए केस…. मौतों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी, 3998 की गई जान
दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
CG crime : राजधानी में मामूली बात पर युवक की हत्या, चंद घंटो में पकड़ाया आरोपी
CG Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अलग-अलग जगहों से आठ नक्सली गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: दिव्यांगों के साथ यह कैसी ड्रामेबाजी?
Next Article ईएनटी के डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन, घायल बालक के चेहरे में 7 इंच तक धंसे तीर को निकाला, बच्चे की बचाई जान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?