ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल

By @dmin
Published: September 28, 2020
Share
दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल
दूसरी महिला के साथ पकड़े गए डीजी पर गिरी गाज, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो वायरल
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डीजी स्तर के एक अफसर का अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफसर द्वारा पत्नी की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए अफसर को निलंबित कर दिया है। 
वायरल हो रहा यह वीडियो स्पेशल डीजी पुलिस अभियोजन पुरुषोत्तम शर्मा का है, जिसे उनके बेटे द्वारा सूबे के गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अफसरों को भेजा गया। बेटे की तरफ से मांग की गई थी कि पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 
मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी ने अफसर को अपनी किसी महिला मित्र के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि शर्मा ने पत्नी को जमकर पीटा और धमकाया कि वो उनके निजी मामलों में हस्तक्षेप न करे। यह पूरा वाक्या घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 
घटना की जानकारी बेटे को मिलते ही, उसने इसके दो वीडियो को सूबे के गृह मंत्री और आला अधिकारियों को भेज दिया। बताया गया है कि पहला वीडियो 7.13 मिनट का है। वहीं, दूसरा वीडियो 4.47 मिनट का है। 
वहीं, गृह मंत्रालय ने इस मामले का संज्ञान लिया है और पुरुषोत्तम शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह मंत्रालय की अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। 
दूसरी तरफ, जब इस घटना के बारे में पुलिस से पूछा गया तो वह भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं दिखी। माना जा रहा है कि पुलिस अधिकारी अफसर के रुतबे के चलते कुछ भी बोलने से बच रहे थे। हालांकि, कुछ अधिकारियों ने दबी जुबां में इस बात की पुष्टि की थी कि यह वीडियो पुरुषोत्तम शर्मा का ही है।

अखिल भारतीय तेलुगु सेना की दुर्ग जिला इकाई का गठन, महिला विंग की भी घोषणा… इन्हें मिली जिम्मेदारी
वैक्सीनेशन अपडेट: भिलाई निगम क्षेत्र के 30 केन्द्रों में लगेंगे कोविशिल्ड के वैक्सीन.. प्रथम एवं द्वितीय डोज का लगाया जाएगा टीका… यहां पढ़े पूरा शेड्यूल
जादू-टोना के शक में अधेड़ की हत्या, लावारिस हालत में मिली थी लाश… महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
सीएम निवास में जन्माष्टमी की धूम: बाल गोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ सीएम निवास
राजिम माघी पुन्नी मेला क्षेत्र के आसपास की 06 मदिरा दुकानें 16 फरवरी से 01 मार्च तक रहेंगी बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ताउम्र शुगर की बीमारी से बचाकर रख सकता है ग्वारपाठा, जानें इसे खाने के और भी फायदे
Next Article Diwali gift for bankers: Salary will increase by 15% मोरेटोरियम अवधि के दौरान ऋण के ब्याज पर ब्याज का मामला: सुप्रीम कोर्ट करेगा पांच अक्टूबर को सुनवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?