ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिशु में डायपर रैशेज से छुटकारा पाने के 6 असरदार घरेलू नुस्खे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

शिशु में डायपर रैशेज से छुटकारा पाने के 6 असरदार घरेलू नुस्खे

By @dmin
Published: July 17, 2020
Share
SHARE

शिशु में डायपर रैश होना आम बात है। शिशु के यौन अंगों पर लाल रंग के चकत्तों को डायपर रैशेज कहा जाता है। मल या पेशाब से जलन, किसी नए खाद्य पदार्थ या प्रोडक्ट, संवेदनशील त्वचा और ज्यादा टाइट डायपर पहनने की वजह से डायपर रैशेज हो सकते हैं। बच्चों की स्किन बुहत सेंसिटिव होती है इसलिए कोई भी क्रीम का मेडिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आप डायपर रैशेज के घरेलू उपाय अपना सकती हैं, ये बहुत कारगर होते हैं।

Contents
  • नारियल तेल
  • ओटमील
  • सेंधा नमक
  • दही
  • एलोवेरा जेल
  • डायपर रैशेज से बचने के टिप्स

नारियल तेल

नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट होता है जो शिशु की त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइज रखता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं जिससे रैशेज के इलाज में मदद मिलती है।
आधा चम्मच शुद्ध नारियल तेल लें और उसे हथेलियों पर लगाकर प्रभावित हिस्से की मालिश करें। दिन में दो से तीन बार इस नुस्खे को अपनाएं।

ओटमील

इसमें उच्च मात्रा में मौजूद प्रोटीन शिशु की त्वचा को मुलायम करता है। इसमें सैपोनिन नामक यौगिक भी होता है जो स्किन के रोमछिद्रों से धूल-मिट्टी और तेल को हटाता है। ओटमील के एंटी-इंफ्लामेट्री गुण डायपर रैशेज की वजह से होने वाली जलन और सूजन को भी दूर करता है।
एक चम्मच सूखे ओटमील को शिशु के नहाने के पानी में मिला दें। इस पानी में शिशु को 15 से 20 मिनट के लिए बैठाएं। अब शिशु को पानी से बाहर निकाल कर अच्छी तरह से पोंछ लें। ऐसा आपको दिन में दो बार करना है।

सेंधा नमक

सेंधा नमक में सूजन-रोधी गुण और उच्च मात्रा में मैग्नीशियम होता है। ये त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है।
एक टब पानी में आधा कप सेंधा नमक डालें। अब 15 से 20 मिनट तक शिशु को नमक के पानी में बैठाकर रखें। आपको ये उपाय हफ्ते में दो से तीन बार करना है।

दही

दही में सूजन-रोधी और प्रोबायोटिक होते हैं जो कई तरह के यीस्ट एवं माइक्रोबियल इंफेक्शन पर असरकारी होते हैं। अगर आपने शिशु को ठोस आहार देना शुरू कर दिया है तो डायपर रैशेज के घरेलू इलाज के तौर पर बच्चे के आहार में दही को शामिल करना शुरू कर दें।
इसके अलावा आप डायपर रैश वाली जगह पर दही लगा भी सकती हैं। आपको ये उपाय रोज करना है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में अनेक औषधीय गुण होते हैं। ये रैशेज की वजह से होने वाली जलन और सूजन को कम कर त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं तो डायपर रैश पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं।

डायपर रैशेज से बचने के टिप्स

डायरपर गीली होने पर तुरंत बदल दें।
डायपर बदलने पर शिशु के यौन अंगों को अच्छी तरह से साफ करें।
डायपर को ज्यादा टाइट न बांधें।
बच्चे के कपड़ों को हल्के वॉशिंग पाउडर से धोएं।
शिशु की त्वचा को ज्यादा तेजी से रगड़ें नहीं बल्कि हल्के हाथ से पोंछें।
जितना हो सके बच्चे की स्किन को सूखा रखें।
स्किन को सांस लेने दें और इसके लिए बच्चे को हर समय डायपर पहनाकर न रखें।

देश में हर वयस्क को कोरोना टीका लगाने के सुझाव को केंद्र सरकार ने किया खारिज
पत्ता गोभी दिलाएगी ब्रैस्ट फीडिंग के दर्द से छुटकारा
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने दिए निर्देश
इन लोगों के लिए धीमे जहर की तरह काम करता है दूध, जरूर जानें यह बात
सिर्फ ताली बजाने से ठीक हो जाती है यह 5 बीमारियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या दांत दर्द से हैं परेशान? इन पांच घरेलू उपायों से मिलेगी राहत
Next Article झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली धमकी, कहा- सुधर जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली धमकी, कहा- सुधर जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?