ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संडे हो या मंडे कितने खाएं अंडे, जानें क्या है अंडे में कोलेस्ट्रॉल का गणित
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

संडे हो या मंडे कितने खाएं अंडे, जानें क्या है अंडे में कोलेस्ट्रॉल का गणित

By @dmin Published October 9, 2020
Share
SHARE

सर्दी हो या गर्मी अंडे हर मौसम में स्वादिष्ट और पोषण का भंडार होते हैं. गरमा-गरम उबले हुए अंडे या उनसे बनी तरह-तरह की डिशेज का लुत्फ उठाना हर कोई चाहता है. अंडा हर मौसम में दैनिक जीवन का आहार है, लेकिन अक्सर यह सवाल होता है कि कितने अंडे हमारी सेहत के लिए सही हैं? दरअसल, अंडे को धरती पर दुनिया के सबसे ज्यादा पोषक तत्वों वाले आहार के रूप में गिना जाता है, लेकिन इसके पीले हिस्से में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की वजह से यह थोड़ा बदनाम है. हालांकि, कोलेस्ट्रॉल के मामले में सब कुछ कह देना इतना आसान नहीं है क्योंकि हम भोजन के जरिये जितना कोलेस्ट्रॉल लेते हैं हमारा शरीर उतना ही कम कोलेस्ट्रॉल उत्पन्न करता है. इसलिए यदि आप थोड़े बहुत अंडे खाते हैं तो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढ़ेगी.

विभिन्न प्रकार के अध्ययनों में शरीर में मौजूद ऊंचे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को हार्ट की बीमारी और असमय मौत से जोड़ा गया है. लेकिन यह भी हकीकत है कि कोलेस्ट्रॉल हर एक कोशिका के विकास लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमारे शरीर की बुनियाद के लिए यह जरूरी भी है. इसके अलावा शरीर में स्टेरॉयड हार्मोन्स जैसे टेस्टेस्टरॉन एस्ट्रोजन और कॉर्टिसोल के निर्माण के लिए इसका उपयोग होता है. इसकी उपयोगिता और महत्व को ध्यान में रखते हुए हमारा शरीर इसकी पर्याप्त आपूर्ति भी सुनिश्चित करता है. जब आप कोलेस्ट्रॉल से भरपूर खाना खाते हैं तो आपका लिवर कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल उत्पन्न करता है, ताकि इसका स्तर शरीर में बहुत ज्यादा न हो जाए.

अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार, एक बड़े अंडे में लगभग 72 कैलोरी होती हैं. एक बड़े अंडे का वजन 50 ग्राम (जी) होता है. कैलोरी की संख्या अंडे के आकार पर निर्भर करती है. आकार के अनुसार छोटा अंडा (38 ग्राम): 54 कैलोरी, मध्यम अंडा (44 ग्राम): 63 कैलोरी, बड़ा अंडा (50 ग्राम): 72 कैलोरी, अतिरिक्त-बड़ा अंडा (56 ग्राम): 80 कैलोरी और जंबो एग (63 ग्राम): 90 कैलोरी का होता है.

वैसे लिवर यह कोशिश करता है कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर सही बना रहे, लेकिन यदि हम भोजन में कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो कोलेस्ट्रॉल हमें तकलीफ देने लगता है, इसलिए स्वाभाविक है हमें यह अनुमान लेना चाहिए कि हम हमारे शरीर में इसकी मात्रा बढ़ा रहे हैं.

आम तौर पर एक मध्यम आकार के अंडे में 186 एमजी कोलेस्ट्रॉल होता है, जोकि हमारी रोजाना जरूरत का 62 फ़ीसदी है. अंडे के सफेद हिस्से में ज्यादातर प्रोटीन है और कोलेस्ट्रोल की मात्रा बहुत ही कम है. कुछ अध्ययनों में अंडे खाने पर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढऩे के बारे में पाया गया कि 70 फ़ीसदी लोगों का एचडीएल लगातार बढ़ा एचडीएल शरीर के लिए अच्छा कोलेस्ट्रॉल है. कुछ लोगों शरीर में एलडीएल बढ़ा जोकि बुरा कोलेस्ट्रॉल है. प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर कोलेस्ट्रॉल का प्रभाव अलग अलग होता है. कुछ अध्ययनों में अंडे खाने पर बढ़े कोलेस्ट्रॉल का हृदय रोगों से सीधा संबंध बताया गया है, जबकि कुछ अध्ययनों में यह स्थिति नहीं देखी गई है.

लगभग सभी अध्ययनों का सार यह है कि एक बार में 3 अंडे स्वस्थ शरीर के लिए ठीक हैं. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि सभी अंडे एक जैसे नहीं होते लेकिन 3 अंडों की खुराक को लगभग सभी लोगों के लिए काफी बताया गया है. शरीर की अवस्था और कोलेस्ट्रॉल के गणित को ध्यान में रख कर कोई भी व्यक्ति अपनी सेहत के लिए कितने अंडे खाने हैं, यह तय कर सकता है.

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin October 9, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वायु प्रदूषण की मार झेलेगा उत्तर भारत और एनसीआर, पराली जलाने में हुआ पांच गुना इजाफा वायु प्रदूषण की मार झेलेगा उत्तर भारत और एनसीआर, पराली जलाने में हुआ पांच गुना इजाफा
Next Article कई तरह के होते हैं आईलाइनर, जानिए आपकी आंखो के लिए कौन सा है बेस्ट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?