ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 6 टिप्स : बच्चों को ऐसे बचाएं स्किन प्रॉब्लम से…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

6 टिप्स : बच्चों को ऐसे बचाएं स्किन प्रॉब्लम से…

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
SHARE

छोटे बच्चों के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले उनकी कोमल त्वचा का ही ख्याल आता है. उनकी त्वचा बहुत ही नाजुक और मुलायम होने की वजह से उनको त्वचा से जुडी परेशानियां भी अधिक होती है. हर मां यही चाहती है कि वह अपने बच्चे को अच्छी परवरिश दे. आमतौर पर बच्चो में त्वचा पर रेशेस, दाने या लाल होना, परत का निकलना, रूखी त्वचा और डाइपर रैशेज हो जाते हैं. बच्चों की स्किन बड़ों की त्वचा से ज्यादा नमी सोखती है अगर आप अपने बच्चे को त्वचा से जुड़ी परेशानियों से, खासतौर से रैशेज से बचाकर रखना चाहती हैं तो आपको उनकी त्वचा का खास खयाल रखना होगा.

बच्चो की त्वचा:- जब शरीर में हिस्टामाइन नामक केमिकल बनने की वजह से त्वचा पर एलर्जी हो सकती है. एलर्जी कई प्रकार के रैशेज और चकत्ते के रूप में होने लगती हैं. संवेदनशील त्वचा वाले शिशुओं में एलर्जी होने का खतरा ज्यादा हो सकता है. यहां तक कि गंदे डायपर, भोजन, साबुन और डिटर्जेंट से भी एलर्जी का जोखिम बढ़ सकता है.

मिलिया:- मिलिया (सफेद दाने) बहुत छोटे-छोटे उभार होते हैं जो स्किन में किसी भी उम्र में हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर नवजात बच्चों में देखे जाते हैं. मिलिया से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन इनकी वजह से सुन्दरता कम हो जाती है. अधिकतर केसेस में, ये अपनेआप चले जाते हैं. इसके लिये जरूरी है की स्किन को साफ़ रखें .

रूखी त्वचा:- रूखी त्वचा की समस्या बच्चों में आम है. रूखी त्वचा के कारण उन्हें खुजली आदि की समस्या भी हो सकती है. इससे बचने के लिए बच्चे को ज्यादा न नहलाएं और नहाने के लिए हमेशा गुनगने पानी का इस्तेमाल करें. हमेशा हल्के शैंपू और क्लींजर का इस्तेमाल करें.

एक्जिमा:- यह स्किन रैशेज होता है, जो आमतौर पर शिशु के माथे, गाल या खोपड़ी पर दिखाई देता है. हालांकि, यह हाथ, पैर, छाती या शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है. यह सूखी, पपड़ीदार त्वचा होती है और किसी भी तरह की खरोंच लगने पर संक्रमित होकर छाले या फुंसी का रूप ले सकती है.

पपड़ी (क्रैडल कैप):- इसमें शिशु के सिर पर पपड़ी जम जाती है. ये सूखी और लाल होती है और इस वजह से शिशु को खुजली की समस्या भी होने लगती है. यूं तो यह अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन कभी-कभी जन्म के तीन महीनों में यह फिर हो सकता है. इसे क्रैडल कैप या सेबोरिएक डर्मेटाइटिस भी कहते हैं.

डाइपर रैश:- डाइपर रैश के कारण पैरों के अंदरूनी हिस्से की त्वचा लाल और संवेदनशील हो जाती है. इस समस्या से बचने के लिए बच्चे के निजी अंगों की साफ-सफाई का ध्यान रखें. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वो हिस्सा गीला न रहे.

Big news : हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्रजीत को मिली जान से मारने की धमकी, बंद लिफाफे में मिली चिट्ठी
चीतल के अवैध शिकार में ग्राम सुरही से दो आरोपी गिरफ्तार
नसंबदी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप… केस दर्ज
राख के ढेर में तब्दील सूर्या नगर, पहुंची फॉरेंसिक टीम, मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा
वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिता को भी बनना चाहिए बेटियों का दोस्त…
Next Article तेजी से तोंद घटाती हैं ये 4 ऑर्गेनिक हॉट ड्रिंक्स, सभी हैं रसोई में मौजूद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?