ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राख के ढेर में तब्दील सूर्या नगर, पहुंची फॉरेंसिक टीम, मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

राख के ढेर में तब्दील सूर्या नगर, पहुंची फॉरेंसिक टीम, मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा

By @dmin
Published: April 10, 2022
Share
राख के ढेर में तब्दील सूर्या नगर, पहुंची फॉरेंसिक टीम, मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा
राख के ढेर में तब्दील सूर्या नगर, पहुंची फॉरेंसिक टीम, मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा
SHARE

प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास में व्यवस्थापन की तैयारी
स्कूल भवन में ठहराकर की जा रही भोजन-पानी की व्यवस्था

भिलाई। पावर हाउस भिलाई के फलमंडी से लगी बस्ती में शनिवार को लगी आग ने 150 परिवारों के लगभग 700 लोगों को बेघर कर दिया है। आज रायपुर व दुर्ग की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए आगे की वैज्ञानिक जांच के लिहाज से जरुरी साक्ष्य एकत्रित किया। इस बीच प्रभावित परिवारों को निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास में व्यवस्थापन किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल सभी पीडि़तों को नजदीक के स्कूल भवन में ठहराकर भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है।

भीषण आगजनी से राख के ढेर में तब्दील सूर्या नगर बस्ती में आज रायपुर और दुर्ग की फॉरेंसिक टीम पहुंची। आगजनी की इस घटना को लेकर कलेक्टर ने मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा किया है। इस लिहाज से फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने आज घटना स्थल पर आगजनी के वैज्ञानिक कारण जानने के लिए जरूरी साक्ष्य एकत्रित किया। टीम ने प्रभावित परिवारों से बातचीत भी की।

पावरहाउस फल मंडी के नजदीक सूर्या नगर बस्ती में आग बूझने के बाद चारों ओर राख और बेघर लोगों के आंसू ही दिख रहे हैं। रोते बिलखते बच्चे अपने किताबों खिलौनों को ढूंढ रहे थे तो महिलाएं व पुरुष अपने आशियाने के निशान देख रहे हैं। इस हादसे ने पूरी बस्ती को ही तबाह कर दिया। भले ही निगम के रिकार्ड में यह अवैध बस्ती है लेकिन यहां फल मंडी में वेंडर्स का काम करने वाले लगभग 150 से ज्यादा परिवार रह रहे थे। शनिवार दोपहर 2.45 बजे बस्ती के घर में आग लगी और देखते ही देखते आग पूरी बस्ती में फैल गई। यही नहीं इस दौरान 15 सिलेण्डर ब्लास्ट हुए। हादसे के बाद मौके पर जिला कलेक्टर, डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी बद्रीनारायण मीणा व निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के साथ अफसर और कर्मचारी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसमान में दूर दूर तक धुंए व आग की लपटें दिखाई दे रही थी। वहीं बीच बीच में सिलेण्डर ब्लास्ट हो रहे थे। आग -आग चिल्लाते हुए झुग्गियों ने लोग बाहर निकले। लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे थे।

घटना के बाद मौके पर प्रशासनिक अमले ने प्रभावित लोगों को राहत देने का काम शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे ने घटना की मजेस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर विजय टॉकीज रोड के समीप स्कूल भवन में प्रभावितों को रहने की व्यवस्था की गई है। लगभग एक हजार लोगों की खाने की व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख
इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान आया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई के फल मंडी पावर हाऊस के पीछे स्थित बस्ती में लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर को घटना से प्रभावित घालयों के त्वरित तथा उचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

सांसद, विधायक और महापौर पहुंचे
आज सांसद विजय बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल और पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने सूर्या नगर पहुंचकर पीडि़तों से मुलाकात की। इससे पहले शनिवार को वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन ने भी बस्ती में आकर आगजनी से हताहत परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आज सांसद, विधायक और महापौर ने भी प्रभावित परिवारों के भोजन पानी और अन्य जरुरत की सामान प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Big news : सरपंच से ग्रामीणों का विवाद, रातभर घुघुवा में जमकर हुआ बवाल…. गुस्साई महिलाओं ने फूंक दी गाड़ी
बालोद में जज को परिवार सहित जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की फिरौती भी मांगी
कोरोना का बढ़ रहा प्रकोप: 14 दिन में 14 प्रांतों में फैला कोरोना, दो सप्ताह में ही सामने आए 377 संक्रमित
छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात…. सीएम ने किया एसोसिएशन का लोगो लॉन्च
केंद्र ने कोरोना गाइडलाइंस में किया बदलाव, 12 चुनावी राज्यों में राजनैतिक रैलियों की दी अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनंतनाग में सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढेर श्रीनगर में एनकाउंटर, सीआरपीएफ जवानों पर हमले में शामिल आतंकी ढेर
Next Article भीषण हादसा, निर्माणाधीन पुल ढहने से 4 मजदूरों की गई जान, 2 की बची जान भीषण हादसा, निर्माणाधीन पुल ढहने से 4 मजदूरों की गई जान, 2 की बची जान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?