ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरटीओ के सुरक्षा बेड़े में शामिल हुए 48 वाहन, सीएम साय ने झंडी दिखाकर किया रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

आरटीओ के सुरक्षा बेड़े में शामिल हुए 48 वाहन, सीएम साय ने झंडी दिखाकर किया रवाना

By Mohan Rao
Published: June 17, 2025
Share
आरटीओ के बडे में शामिल वाहनों को सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

रायपुर। परिवहन विभाग के उड़नदस्ता में 48 नए वाहन शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी, यातायात सुग़म होगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। श्री साय मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर परिवहन विभाग के निरीक्षकों को इन वाहनों की चाबी सौंपी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नवीन शासकीय वाहनों की मदद से परिवहन उड़नदस्ता दल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उड़नदस्ता दल की कार्यक्षमता में वृद्धि, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, सुरक्षा मानकों का बेहतर क्रियान्वयन और यातायात व्यवस्था में सुधार व अनुशासन बनाए रखने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी परिवहन दस्ते की निगरानी और पहुंच सुनिश्चित होगी।

ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील
मुख्यमंत्री श्री साय ने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन कर दूसरों के जीवन की रक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम एक सुरक्षित, संयमित और संवेदनशील सड़क परिवेश का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील भी की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव सह परिवहन आयुक्त एस प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Big Breaking : भिलाई में राष्ट्र संत चिन्मयानंद बापू ने फिल्म एक्टर शाहरुख खान को कहा सबसे बड़ा बेशर्म, मंच से बोले- बायकॉट पठान
उतई में हुए अंधे कत्ल का खुलासा : लूट के इरादे से आए थे बदमाश, विरोध करने पर कर दी हत्या
कोरोना का बढ़ता संक्रमण: दुर्ग में रिकॉर्ड 690 पॉजिटिव मरीज…. आयुक्त रघुवंशी सुबह से निकले बाजारों में, बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई
विशेष लेख: भूपेश की सरदारी, पड़ी भारी
भारत में कोरोना: लगातार दूसरे दिन 80 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित…. कुल आंकड़ा 39 लाख के पार…. फिलहाल 8,31,124 एक्टिव केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर बनाने का झांसा देकर 60 लाख की ठगी, हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ शातिर बदमाश
Next Article बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?