ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उतई में हुए अंधे कत्ल का खुलासा : लूट के इरादे से आए थे बदमाश, विरोध करने पर कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल
September 17, 2026
बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके
September 17, 2026
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा
September 17, 2026
भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात
September 17, 2026
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

उतई में हुए अंधे कत्ल का खुलासा : लूट के इरादे से आए थे बदमाश, विरोध करने पर कर दी हत्या

By Mohan Rao Published July 9, 2025
Share
SHARE

3 जुलाई को मिली थी लाश, 150 सीसीटीवी कैमरे व 1500 मोबाइल टॉवर की जांच के पकड़ाए आरोपी

भिलाई। सप्ताह भर पहले उतई थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला दुर्ग पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी थी। आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को पूरे एक सप्ताह का समय लगा। इस दौरान पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरे व 1500 मोबाइल टॉवर लोकेशन खंगाले तब जाकर सफतला मिली।  आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सामग्री, घटना में प्रयुक्त हथियार एवं स्कार्पियों वाहन जब्त किया गया। घटना के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बता दें 3 जुलाई की रात डुण्डेरा मोरिद मेनरोड नहर के पास उतई में अज्ञात आरोपियों व्दारा राजकुमार यादव पिता किशोर यादव (20) पर जानलेवा हमला किया। युवक की इलाज के दौरान अस्पताल मौत हो गई। मामले में धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता, संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पृथक पृथक टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी हेतु लगाया गया । टीम व्दारा पतासाजी के दौरान आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ पर एक व्यक्ति ने बताया कि घटना के समय ही वो मोरिद से डुण्डेरा जाने वाले मार्ग पर पैदल आ रहा था, उसे भी स्कार्पियों वाले आरोपियों व्दारा लूटने हेतु दौड़ाया गया था। मरने से पहले घायल अवस्था व्दारा अपने मरणासन्न कथन में भी स्कार्पियों वाहन में सवार आरोपियों के संबंध में बताया गया था। इस आधार पर आसपास के क्षेत्र के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों के फूटेज एवं लगभग 1500 मोबाईल नम्बरों का परीक्षण कर आरोपियों को पकड़ा जाकर पूछताछ पर घटना घटित करना स्वीकार किए ।

आरोपी लोकेश सारथी से पूछताछ में बताया कि वह, राजकिशोर उर्फ छोटू, आकाश उर्फ हड्‌डी देवार, महाराजा देवार, उमेश टण्डन स्कार्पियों गाड़ी से मोरिद आ रहे थे तो रास्ते में स्कूटी वाला अकेले दिखा, जो रूककर मोबाइल से बात कर रहा था। वह, महाराजा देवार एवं आकाश उर्फ हड्‌डी गाड़ी से उतरकर उसका मोबाईल छिनने का प्रयास किए, स्कूटी वाले के मना करने पर, उसके साथ हाथापाई किए। स्कूटी सवार इन पर भारी पड़ने लगा तो गाड़ी में बैठे 03 भी उतरे और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। महाराजा देवार व्दारा पेचकश से उसकी छाती पर वार किया गया, इसने और आकाश अपने पास रखे चाकू से उसके पैर व पेट आदि स्थलों पर वार किए एवं अन्य व्दारा हाथ-मुक्का से मारपीट कर मोबाइल एवं कुछ रकम लूटकर कर फरार हो गए। रास्ते में धौराभाठा मोड के पास हाईवा के ड्रायवर को गाली-गलौज देकर, चाकू दिखाकर उसका मोबाइल एवं पर्स लूटकर फरार हो गए थे।

आरोपियों व्दारा घटना करने के पूर्व योजना बनाई गई थी। पैसों की जरूरत होने पर सुने रास्तों को चिन्हित कर प्लानिंग बनाकर इनके व्दारा पूर्व में छिन्तैई की छोटी-छोटी घटनाएं घटित गई थी। जिसकी रिपोर्ट पीड़ितों व्दारा थानों में नहीं किया गया था। घटना के पूर्व पैसों की जरूरत होने पर आरोपी निखिल ठाकुर अपनी मां का मोबाईल 3000 रुपए में गिरवी रखकर महाराजा देवार को दिया था, ताकि घटना के पूर्व पैसों की जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। घटना के उपरांत महाराजा देवार उसे ज्यादा पैसा देता। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से मोबाईल, घटना में प्रयुक्त हथियार एवं स्कार्पियों वाहन को विधिवत् जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। वहीं फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1- लोकेश सारथी उर्फ भांचा उम्र 19 वर्ष रामनगर कुम्हारी
2- राजकिशोर वैष्णव उर्फ छोटू 20 वर्ष, रामनगर कुम्हारी
3- उमेश टण्डन उम्र 19 वर्ष, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार
4- निखिल ठाकुर उर्फ विक्की चौधरी तीन दर्शन मंदिर छावनी
5- एक अपचारी बालक

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल

बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके

डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा

भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप

Mohan Rao July 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानवता शर्मसार: पोस्टमार्टम के लिए कचरा ढोने वाले वाहन से ले जाया गया महिला का शव, जांच अधिकारी सस्पेंड मानवता शर्मसार: पोस्टमार्टम के लिए कचरा ढोने वाले वाहन से ले जाया गया महिला का शव, जांच अधिकारी सस्पेंड
Next Article सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास, विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बना गांव

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?