ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 4 करोड़ से गंजपारा चौक से महमरा एनीकट तक के मार्ग का होगा उन्नयन… मुख्यमार्ग, गौरवपथ के बाद शहर के विकास में एक और मील का पत्थर : अरूण वोरा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
September 30, 2026
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

4 करोड़ से गंजपारा चौक से महमरा एनीकट तक के मार्ग का होगा उन्नयन… मुख्यमार्ग, गौरवपथ के बाद शहर के विकास में एक और मील का पत्थर : अरूण वोरा

By @dmin Published April 15, 2022
Share
Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal
Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने गंजपारा नाका चौक से लेकर महमरा एनीकट स्थित शिवनाथ नदी मुक्तिधाम तक 4 करोड़ की लागत से होने जा रहे सड़क उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत मार्ग के दोनों ओर 7.7 मीटर चौड़ी सड़क, डिवाइडर, विद्युतीकरण, दोनों ओर नाली एवं पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। वरिष्ठ विधायक वोरा ने आम जनता को बधाई देते हुए कहा कि 15 वर्षों तक उपेक्षित रहा दुर्ग शहरी क्षेत्र के विकास के पहियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार आने के बाद गति मिली है। 64 करोड़ के मुख्य मार्ग उन्नयन, 5 करोड़ 43 लाख से गौरवपथ पुनर्निर्माण के बाद शहर के नागरिकों के लिए मुक्तिधाम मार्ग निर्माण एवं सौंदर्यीकरण एक और मील का पत्थर साबित होगा।

बहुत जल्द दुर्ग शहर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर चौड़ी सड़कों एवं बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए जाना जाएगा। मुख्य मार्गों को विशेष तरजीह देते हुए 100 करोड़ से दुर्ग अंडा, 54 करोड़ से पुलगांव अंजोरा, 10 करोड़ से धमधा मार्ग, बोरसी रुआबाँधा, बोरसी कोडिया जैसे जिला मुख्यालय पहुंच मार्गों का उन्नयन कार्य प्रगतिशील है। साथ ही शहर के आंतरिक विकास के लिए अब तक 40 करोड़ से अधिक की राशि कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। उन्होंने जनता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जनभावनाओं पर खरा नहीं उतरने वाले जनप्रतिनिधियों को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं। उनके जीवन मे जनसेवा एवं दुर्ग शहर की जनता के साथ 6 दशकों से बने पारिवारिक रिश्ते को निभाना ही एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं जनाकांक्षाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि लगातार शहर के आंतरिक विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं स्वच्छता में लगातार शहर बेहतर हो रहा है साथ ही पेयजल व्यवस्था, पुलगांव नाला डायवर्सन, शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जैसे बहुप्रतीक्षित कार्य कांग्रेस परिषद आने पर ही धरातल पर नजर आने लगे हैं।

इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शहर अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार वर्मा, राजकुमार पाली, कन्या ढीमर, एमआईसी अब्दुल गनी, दीपक साहू, संजय कोहले, ऋषभ जैन, मनदीप भाटिया, पार्षद कुलेश्वर साहू, श्रद्धा सोनी, बिजेंद्र भारद्वाज, ज्ञानदास बंजारे, अमित देवांगन, सतीश देवांगन, देवेश मिश्रा, प्रकाश गीते, पन्नालाल जैन, अशोक साहू, अशोक मेहरा, विष्णु साहू, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, अंशुल पांडेय, गुड्डू यादव, शिशिरकांत कसार, निगम अधिकारी जितेंद्र समैया, मोहित मरकाम, पंकज साहू उपस्थित थे।

You Might Also Like

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

@dmin April 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शीघ्र प्रारंभ होगा शहर के ह्रदय स्थल पर वर्किंग वुमन के लिए हॉस्टल शीघ्र प्रारंभ होगा शहर के ह्रदय स्थल पर वर्किंग वुमन के लिए हॉस्टल
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 177 # 15 April 2022

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?