ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीएमएफ से 32 करोड़ सिर्फ शिक्षा पर होंगे खर्च, स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, डीएमएस शासी परिषद की बैठक में हुए कई फैसले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डीएमएफ से 32 करोड़ सिर्फ शिक्षा पर होंगे खर्च, स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, डीएमएस शासी परिषद की बैठक में हुए कई फैसले

By @dmin
Published: September 1, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। डीएमएस शासी परिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बार 65 करोड़ के प्रस्ताव में 32 करोड़ रुपए सिर्फ शिक्षा पर खर्च किए जाएंगे कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में लगभग 65 करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे गए। इनमें से 32 करोड़ रुपके के प्रस्ताव शिक्षा विभाग से संबंधित रहे। स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही नवाचारों के लिए भी ऐसा प्रावधान किया किया गया है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अपग्रेडेशन के लिए भी राशि दी गई है ताकि यहां बेहतरीन लाइब्रेरी, प्रयोगशाला आदि स्थापित की जा सके। शासन द्वारा इंग्लिश मीडियम में महाविद्यालय बनाने का भी निर्णय लिया गया है इसके लिए भी दो करोड़ रुपए की राशि डीएमएफ के माध्यम से प्रदाय की गई।

मिल्क पैकेजिंग प्लांट का प्रस्ताव
बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से विपुल मात्रा में दूध का उत्पादन हो रहा है। उससे इन क्षेत्रों में मिल्क चिलिंग एवं पैकेजिंग प्लांट की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके चलते बैठक में डेढ़ करोड़ रुपए का प्रस्ताव विकास खंडों के लिए मिल्क चिलिंग एंड पैकेजिंग प्लांट का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा बैठक में गौठान को मजबूत करने की दिशा में भी निर्णय लिए गए। इसके लिए अतिरिक्त शेड निर्माण के साथ ही अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए भी प्रस्ताव रखे गए। इसके साथ ही लेयर बर्ड के उत्पादन के लिए भी स्वीकृति दी गई। बाडिय़ों में ड्रिप इरिगेशन की स्वीकृति भी दी गई। ग्रामीण आजीविका केंद्र अर्थात रीपा को मजबूत करने के लिए भी निर्णय लिए गए और इसके लिए भी राशि दी गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जीर्णोद्धार के लिए भी राशि खर्च करने का निर्णय लिया गया।

आंगनबाडिय़ों का भी संसाधन
आंगनबाडिय़ों में मरम्मत और संधारण की जरूरत है और अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत है वहां के लिए भी राशि स्वीकृत की गई। बैठक में सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि जैसे क्षेत्रों में डीएमएफ के माध्यम से विकास के बड़े कार्य की गुंजाइश होती है। बैठक में दुर्ग विधायक श अरुण वोरा ने दुर्ग शहर से संबंधित मांगे रखी जिन पर निर्णय लिया गया। इसके साथ ही भिलाई की प्रमुख मांगों को भी स्वीकृत किया गया। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव एवं सदस्य साहित एसपी डॉ अभिषेक पल्लव एवं जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन मौजूद रहे।

जनदर्शन में आवेदन पर हुई कार्रवाई, विकलांग दंपत्ति को मिला मकान पर पुन: कब्जा
पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री विजय शर्मा
यह इत्र सबसे महँगा
जल जागरूकता के लिए सीएम साय की अनूठी पहल, गंगरेल में 5 से जल जगार महोत्सव, 108 सरोवरों के पानी से होगा अभिषेक
Big Breaking: अमलेश्वर में सराफा व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला, लूट की नीयत से पहुंचे दो युवक, गंभीर रूप से घायल व्यापारी की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 3 सितम्बर से अस्तित्व में आयेगा प्रदेश का 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 3 सितम्बर से अस्तित्व में आयेगा प्रदेश का 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
Next Article नए जिला निर्माण से नई उम्मीद और संभावना के खुलेंगे रास्ते, सीएम करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ नए जिला निर्माण से नई उम्मीद और संभावना के खुलेंगे रास्ते, सीएम करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?