भिलाई। खुर्सीपार नवीन कॉलेज के लिए 4 करोड़ 27 लाख में भवन निर्माण के लिए सौगात मिलने पर एल्डरमैन सुनील गोयल व जिला महासचिव अर्जुन शर्मा ने संयुक्त रूप से विधायक व महापौर देवेंद्र यादव नन्हा पौधा भेट कर आभार जताया। जिसमे मुख्यरूप से युवा कांग्रेस के नवीन अग्रवाल , इमरान अली मौजूद थे। अर्जुन शर्मा ने बताया कि भवन में क्लास रूम, प्रचार्य कक्ष,कार्यक्रम हॉल , आदि मौजूद होंगे। यह सौगात खुर्सीपार के साथ साथ भिलाई के सभी युवा , विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही खुर्सीपार के युवाओं ने देवेंद्र यादव का अनेको तरह से आभार जताया। सुनील गोयल ने बताया कि विधायक देवेंद्र यादव निरंतर युवाओ के भावनाओ का ख्याल रखा है उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने हमेसा सार्थक प्रयास किया है।।





