ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई चेम्बर ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा का आगाज, सेंट थॉमस कॉलेज में स्टूडेंट्स को किया जागरुक
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई चेम्बर ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा का आगाज, सेंट थॉमस कॉलेज में स्टूडेंट्स को किया जागरुक

By Mohan Rao Published August 17, 2024
Share
भिलाई चेंबर ने किया जिंदगी न मिलेगी दोबारा का आगाज
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा शुक्रवार को बहुप्रतिष्ठित कार्यक्रम जिंदगी न मिलेगी दोबारा कार्यक्रम का आगाज किया गया। यह कार्यक्रम सेंट थॉमस कालेज रूवाबांधा में शुभारंभ किया गया। इस दौरान सेंट थॉमस कालेज के प्रिंसिपल डॉ रेमोन ने चेम्बर के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान चेम्बर ने यहां स्टूडेंट्स से विकसित भारत के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण भी किया गया।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा भिलाई चेम्बर का एक प्रशंसनीय जागरूकता कार्यक्रम है जो पिछले आठ वर्षों से लगातार स्कूलों व कालेजो में किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में प्रमुख चार विषयो पर छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाता है। शुक्रवार को कार्यक्रम का आगाज करते हुए आत्मनिर्भर व स्वालंबन विषय पर महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि विकसित भारत की तस्वीर आप युवा साथियों के स्वालंबन से ही संभव है अमृत काल एक स्वर्णिम अवसर है। जहां हम आत्मनिर्भरता के साथ एक नये भारत का निर्माण करें।

अपना स्टार्टअप शुरू करें और रोजगार दें
भिलाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने स्वरोजगार विषय को लेते हुए छात्रों को बताया कि आप नोकरी देने वाले बने। अपना व्यवसाय अपना स्टार्टअप प्रारम्भ कर अन्य लोगों आप रोजगार दे।उन्होंने बताया किस तरह ओयो स्टार्टअप हुआ किस तरह आजकल चाय की फ्रेंचाइजी दी जा रही है ये सब युवा इनोवेशन है। स्वास्थ्य के विषय पर असीम सहगल ने जानकारी दी कि स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन का महत्व ,मिनरल्स विटामिन की उपयोगिता पर जानकारी दी उन्होंने बताया कि  अपने एक भोजन में 30 प्रतिशत प्रोटीन 30 प्रतिशत फाइबर व 60 प्रतिशत गुड कार्बोहाइड्रेट संयमित भोजन है। इस कार्यशाला में शिक्षा के बाद क्या इस विषय पर सी ए प्रभजीत सिंह ने अपनी बात रखी।

व्यापारियों के साथ खड़ा है चेम्बर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा चेम्बर व्यापारियों के साथ तो हमेशा खड़ा रहता है ये भी प्रशंसनीय है छात्र छात्राओं को भी जागरूक करता है। कार्यक्रम में विशेष रूप सेमहेश बंसल, ट्रैफिक पुलिस से राजमणि सिंह, सुमन कनोजे, राकेश मल्होत्रा, मनोहर कृष्णानी, शंकर सचदेव, प्रेम गहलोत, चिन्ना राव, हेमंत अरोरा सहित बड़ी संख्या में चेम्बर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई वे आत्मनिर्भर व विकसित भारत के लिए अपना पूर्ण समर्पण देंगे। जंक फूड का सेवन नही करेंगे और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देंगे। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन व समाज व राष्ट्र के लिए शिक्षा का बेहरत उपयोग करने की भी शपथ ली। मंच संचालन सुनील मिश्रा ने किया।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao August 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : विधायक देवेन्द्र को गिरफ्तार करने पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, निवास के बाहर समर्थकों का हंगामा
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 304 # 17 Aug 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?