ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली जिला प्रशासन और बीएसपी के अधिकारियों बैठक: रिसाली के विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली जिला प्रशासन और बीएसपी के अधिकारियों बैठक: रिसाली के विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

By @dmin
Published: July 4, 2020
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu held meeting of district administration and BSP officials
Home Minister Tamradhwaj Sahu held meeting of district administration and BSP officials
SHARE

भिलाई। रिसाली नगर निगम में उपयोगी अधोसंरचनाओं के लिए एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए आज सर्किट हाउस में हुई बैठक में खाका खींचा गया। बैठक में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रशासन और बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बैठक में रिसाली में आने वाले समय में प्रस्तावित कार्यों एवं आवश्यक अधोसंरचना की विस्तार से जानकारी दी।

Contents
  • कर्मचारियों के आवासों पर भी हुई चर्चा
  • समन्वय से काम करें बीएसपी व जिला प्रशासन

इस दौरान मंत्री साहू ने कहा कि रिसाली नगर निगम में बेहतरीन अधोसंरचना हो। नागरिक सुविधाओं का पर्याप्त विस्तार हो। इसके साथ ही नागरिक जीवन के लिए उपयोगी मनोरंजन की भी अधोसंरचना हो, इस दिशा में काम करें। इसके लिए बीएसपी की वार्ड 42 नेवई एवं वार्ड 43 स्टेशन मरोदा की भूमि के हस्तांतरण पर चर्चा की गई। बैठक में बीएसपी के सीईओ अनिर्बन दास गुप्ता ने विस्तार से इस बाबत वस्तुस्थिति की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी और बीएसपी प्रबंधन मिलकर जमीनों का चिन्हांकन कर लें। जिला प्रशासन उन अधोसंरचनाओं की सूची दे दें और उनके लिए आवश्यक भूमि की जानकारी भी दे दे। फिर इसके पश्चात हस्तांतरण से संबंधित प्रक्रिया पर काम हो।

कर्मचारियों के आवासों पर भी हुई चर्चा

बैठक में निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्वार्टर के संबंध में भी चर्चा हुई। उन्हें रूआबांधा, मरोदा सेक्टर, रिसाली सेक्टर उत्तर, रिसाली सेक्टर दक्षिण में क्वार्टर दिये जाने के संबंध में चर्चा हुई। निगम कार्यालय संचालन हेतु स्कूल भवन के आवंटन के विषय में भी चर्चा हुई। बैठक में रोड, पानी एवं अन्य तरह की संरचनाओं के संबंध में बीएसपी के एनओसी प्रदाय किये जाने के संबंध में भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन जिला प्रशासन के साथ मिलकर रिसाली के लोगों की बेहतरी के लिए प्लान करें। दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीएसआर की गतिविधियां चलाएं। उन्होंने कहा कि रिसाली नगर निगम का गठन यहां नागरिक सुविधाओं के तेजी से विस्तार के लिए किया गया है।

समन्वय से काम करें बीएसपी व जिला प्रशासन

बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन बेहतर समन्वय से कार्य करें। इससे रिसाली का विकास तेजी से हो पाएगा। मंत्री ने बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे से रिसाली नगर निगम में वर्तमान में चल रही गतिविधियों के संबंध में भी पूछा। उन्होंने कहा कि नवाचारी योजनाओं के माध्यम से निगम में ठोस कार्य करें। लोगों की जरूरतों के मुताबिक कार्य करें। रिसाली नगर निगम के गठन के बाद लोगों की बहुत सी उम्मीदें हैं उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी आप लोगों पर है। इस संबंध में तेजी से कार्य करें। बैठक में एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, नजूल अधिकारी अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कोरबा ट्रिपल मर्डर का खुलासा : पांच का ढाई करोड़ बनाने तंत्र क्रिया… गले में रस्सी बांधकर कर खींचा
एक और खतरा: इंदौर में मिला ग्रीन फंगस का पहला मरीज, जानें ब्लैक और व्हाइट फंगस से कितना घातक?
सीतामढ़ी हरचौका: छत्तीसगढ़ में सबसे पहले माता सीता ने मवई नदी में पखारे थे पांव, स्थापित की थी रसोई
छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 राजपत्र में प्रकाशित… फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ
जिला अस्पताल से मनोरोग और चर्मरोग विशेषज्ञ की होगी छुट्टी, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने इस वजह से की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम पीएम मोदी का मेड इन इंडिया ऐप पर जोर, देश के इंजीनियरों को दिया चैलेंज
Next Article बॉयकॉट चाइना: हीरो साइकल्स ने चीन को दिया 900 करोड़ रुपए का झटका, एमडी पंकज मुंजाल ने किया ऐलान बॉयकॉट चाइना: हीरो साइकल्स ने चीन को दिया 900 करोड़ रुपए का झटका, एमडी पंकज मुंजाल ने किया ऐलान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?