रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न निकायों में कार्यरत कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है। लंबे समय से प्रमोशन की बाट जोह रहे 36 कर्मचारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदोन्नती देते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी गई है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में सीएमओ प्रमोट होने वाले 36 कर्मचारियों के अलावा 147 कर्मचारी और हैं जिन्हें नई पदस्थापना मिली है। इनमें से कुछ को पदोन्नती के साथ नई पोस्टिंग मिली तो कुछ को पुराने पद ही नई जगह पदोन्नत किया गया गया। इस आदेश के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग में सभी सीएमओ के रिक्त पद भरे जा चुके हैं।





