ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया तोता तस्कर, दुर्ग विशाखापट्नम एक्सप्रेस से 105 तोते लेकर पहुंचा था रायपुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया तोता तस्कर, दुर्ग विशाखापट्नम एक्सप्रेस से 105 तोते लेकर पहुंचा था रायपुर

By Mohan Rao
Published: December 21, 2024
Share
105 तोते के साथ तस्कर पकड़ाया
SHARE

रायपुर। दुर्ग-विशाखापटनम एक्सप्रेस ट्रेन में छत्तीसगढ़ वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को बड़ी संख्या में वन्यजीव तोते की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 105 हीरामन तोते जब्त किए गए।

दरअसल रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दुर्ग विशाखापट्नम एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में तोते लेकर सफर कर रहा है। सूचना के आधार पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस बल और रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के सभी बोगियों की जांच की। इस दौरान शमसुद्दीन अली, निवासी मुर्रा भट्ठी, गुढ़ियारी रायपुर के पास पिंजरों और केरेट में 105 नग हिरामन तोते पाए गए। टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को वन्यप्राणी अपराध में शामिल होने के कारण वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर द्वारा अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जब्तीनामे की कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री केदार कश्यप ने वन्यजीव अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। तोता तस्करी के मामले में यह कार्रवाई वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत की गई है। गौरतलब है कि तोता प्रजाति को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची में शामिल किया गया है, जिसके कारण अब तोता पालना और उसकी खरीदी-बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है।

बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैमरे से क्लिक की तस्वीरें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा-पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और वापस भेजें
कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू नियंत्रण के लिए निगम ने झोंकी ताकत….. घर-घर किया जा रहा है सर्वे
युवा संगम कार्यक्रम: एनआईटी नागालैंड के युवाओं ने की भिलाई स्टील प्लांट की यात्रा, छत्तीसगढ़ की विभिन्न विरासत से हो रहे रूबरू
मणिपुर आतंकी हमला: नागा पिपुल्स फ्रंट ने ली जिम्मेदारी, कहा- कर्नल के बेटे-पत्नी के बारे में नहीं थी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण पर हुई चर्चा
Next Article Bhilai Breaking : रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर पर लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर ले गया चोर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?