ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By Om Prakash Verma
Published: January 13, 2024
Share
2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
SHARE

सभी के सहयोग से पूरा होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प
मुख्यमंत्री साय ”आईसीएआई अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग” कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आईसीएआई द्वारा आयोजित ”अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वित्तीय, गैर वित्तीय, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की संस्थाओं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि 2047 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में सभी वित्तीय, गैर वित्तीय, उद्योग और सेवा प्रदाता कंपनियों की बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और सभी के सहयोग से निश्चित ही हम अपने वित्तीय लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त करने में सफल होंगे। सीएम साय ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की वित्तीय प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जितना बेहतर वित्तीय प्रबंधन होगा, वह संस्था उतनी ही गति से विकास करेगी। इसे समग्रता में देखें तो बेहतर वित्तीय प्रबंधन देश को भी आर्थिक रूप से मजबूती देगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी आने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका बढ़ी है और उनकी दक्षता का लाभ कंपनियों को मिल रहा है, जिससे वित्तीय प्रबंधन करना भी आसान हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि इस प्रकार के पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना आती है और लोग अपने काम को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी होते हैं। उन्होंने आईसीएआई छत्तीसगढ़ को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया।

इस अवसर पर आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत तलाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत अग्रवाल, रायपुर शहर अध्यक्ष रवि ग्वालानी, अनुज गोयल, देवाशीष मित्रा सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित थे।

पेयजल संकट से उबरने के लिए चेयरमैन सतीश स्वयं उतरे अधिकारियों के साथ 
Breaking News : बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख को धमकाने वाला फैजान रायपुर से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की कार्रवाई
यूक्रेन में युद्ध पर है चीन की नापाक नजर, रूस से सीख ताइवान पर ले सकता है बड़ा फैसला
पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार एथलीट नीरज ने जीता रजत… सीएम साय ने खास अंदाज में दी बधाई
ऑल इंडिया पुलिस गेम वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप : 14 मेडल के साथ यूपी पुलिस शीर्ष पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एम जे स्कूल की एक और उपलब्धि, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने मारी बाजी एम जे स्कूल की एक और उपलब्धि, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने मारी बाजी
Next Article मुख्यमंत्री साय आज पतंग उत्सव होंगे शामिल, तातापानी संक्रांति परब कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?