ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन में युद्ध पर है चीन की नापाक नजर, रूस से सीख ताइवान पर ले सकता है बड़ा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन में युद्ध पर है चीन की नापाक नजर, रूस से सीख ताइवान पर ले सकता है बड़ा फैसला

By @dmin
Published: March 21, 2022
Share
यूक्रेन में युद्ध पर है चीन की नापाक नजर, रूस से सीख ताइवान पर ले सकता है बड़ा फैसला
यूक्रेन में युद्ध पर है चीन की नापाक नजर, रूस से सीख ताइवान पर ले सकता है बड़ा फैसला
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। यूक्रेन पर रूस की जितने लंबे समय से नजर रही है, उससे कहीं ज्यादा वक्त से चीन की ताइवान पर निगाह रही है। ऐसे में यूक्रेन पर रूसी हमले को चीन ने एक सबक के तौर पर लिया है। दुनिया भर में ताइवान पर भी यूक्रेन की तरह ही चीन के हमले की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल यह संभावना दूर तक नजर नहीं आती। ताइवान के अधिकारी भी ‘आज यूक्रेन और कल ताइवान की बारी’ वाले बयानों से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि चीन ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता है। हालांकि चीन के रिकॉर्ड को देखते हुए कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के ग्रैजुएट स्कूल ऑफ लॉ एंड पॉलिटिक्स की ओर से आयोजित सेमिनार में प्रोफेसर आकियो ताकाहारा ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि चीन की ओर से यूक्रेन में चल रही जंग पर पैनी नजर रखी जा रही है। उदाहरण के तौर पर चीन यह जानना चाहता है कि इस युद्ध में कैसे हथियारों का इस्तेमाल हुआ और वह कितने कामयाब रहे। रूसी सेनाएं क्यों कामयाब नहीं हो रही हैं और यूक्रेनी सेनाएं कैसे बचाव कर पा रही हैं। इन सभी पक्षों पर चीनी सेना की नजर है। इसके अलावा रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों का भी आकलन चीन कर रहा है, जिन्हें पश्चिमी देशों ने लगाया है।

बिना लड़े ताइवान को जीतना चाहेगा चीन?
प्रोफेसर ताकाहारा ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि चीन की नीति ताइवान को लेकर यह होगी कि फोर्स का ज्यादा इस्तेमाल न किया जाए। उसकी बजाय वह शुन जू की आर्ट ऑफ वॉर की नीति के बारे में सोच रहा होगा। साफ है कि ताइवान के खिलाफ चीन की यह लड़ाई जारी रहेगी और वह सीधे युद्ध में उतरने से बचा होगा। एक्सपर्ट मानते हैं कि यूक्रेन और ताइवान में काफी समानताएं हैं। इसके अलावा दोनों के सामने खतरे भी एक समान हैं। एक तरफ यू्क्रेन के सामने रूस का खतरा है, जो उसे अपना ही हिस्सा मानता रहा है। इसी तरह ताइवान को भी सांस्कृतिक तौर पर चीन अपने हिस्से के तौर पर प्रचारित करता रहा है। यही वजह है कि यूक्रेन पर हमले के साथ ही ताइवान के भविष्य को लेकर भी दुनिया चिंता जताने लगी है।

ताइवान के राष्ट्रपति ने जताई थी चीन से हमले की आशंका
ताइवान के राष्ट्रपति साई यिंग वेन ने जनवरी में कहा था कि उनका देश लंबे समय से चीन के सैन्य धमकियां झेलना तहता रहा है। इसलिए हम यूक्रेन की स्थिति को समझ सकते हैं। हालांकि ताइवान की संप्रभुता उस तरह से स्पष्ट नहीं रही है, जितनी यूक्रेन की है। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से भी उसे मान्यता प्राप्त नहीं है। हालांकि अमेरिका की ओर से लगातार ताइवान को मदद दी जाती रही है।

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बटईकेला में ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक
Gustakhi Maaf: विश्वकप-2023 से मिले जीवन के सबक
Big accident in Bemetra : मालवाहक वाहन में सवारी, सड़क किनारे ट्रक से भिड़ंत… 9 लोगों की मौत
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर सांसद के घर ईडी की छापेमारी, मंत्री को भी मिल चुका है नोटिस
happy birthday salman khan: शाहरुख ने सलमान को लगाया गले, फैंस हुए खुश…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें बयान: ‘सेना में भर्ती प्रक्रिया सिर्फ रुकी है, बंद नहीं हुई’, जानें क्यों सरकार को संसद में देना पड़ा यह जवाब
Next Article जिला प्रशासन द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान से एनडीए में देवेन्द्र साहू का हुआ चयन जिला प्रशासन द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान से एनडीए में देवेन्द्र साहू का हुआ चयन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?