ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख को धमकाने वाला फैजान रायपुर से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Breaking News : बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख को धमकाने वाला फैजान रायपुर से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: November 12, 2024
Share
शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी फैजान रायपुर से गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से फैजान नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पंडरी थाना क्षेत्र में रहने वाले पेशे से वकील फैजान पर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। उसके खिलाफ बांद्रा पुलिस थाना मुंबई में अपराध दर्ज है। मुंबई पुलिस गिरफ्तारी के बाद फैजान को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर जाएगी।

बता दें शाहरुख खान के लिए धमकी भरा फोन 5 नवंबर को उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के दफ्तर में आया था। फोन करने वाले ने कहा, शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना, अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मैं मार डालूंगा। पुलिस ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो उसने कहा, ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है, अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो। इसके बाद इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई।

कॉल ट्रेस कर मुंबई की टीम पहुंची रायपुर
एफआईआर दर्ज होने के बाद धमकी भरा कॉल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आया है। इसके बाद मुंबई की टीम आरोपी की तलाश में रायपुर पहुंची। मुंबई पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर फैजान नाम के युवक की पहचान की और पंडरी थाना में उससे तकरीबन दो घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान फैजान ने मुंबई पुलिस को बताया कि 2 नवंबर को उसका मोबाइल कहीं खो गया था। जिसकी शिकायत उसने खम्हारडीह थाना में दर्ज कराई थी। उसने यह भी कहा कि उसने शाहरुख को धमकी नहीं दी।  इसके बाद नोटिस देकर उसे छोड़ दिया गया।

शाहरुख खान के एक डायलॉग से नाराजगी
पंडरी निवासी पेशे से वकील फैजान ने बाद में मीडिया से चर्चा में बिश्नोई समाज का भी जिक्र किया। उसने कहा था बिश्नोई समाज के लोगों से उसकी दोस्ती है और बिश्नोई समाज के लोग उसके सपोर्ट में हैं। उसने यह भी कहा कि अंजाम फिल्म में हिरण पर शाहरुख खान के डायलॉग को लेकर वो उनसे नाराज था। वो कहता है कि इस फिल्म में शाहरुख हिरण को मारकर पकाकर खाने की बात करते हैं। इस वजह से वो उनसे नाराज था। बिश्नोई समाज के जिक्र के बाद इस मामले को मुंबई पुलिस ने गंभीरता से लिया। मुंबई पुलिस ने फैजान को 11 नवंबर को बांद्रा थाने में पेश होने कहा लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसलिए मंगलवार यानी 12 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया गया।

जल जीवन मिशन: राज्य में 19 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन…
नया कीर्तिमान: राज्य में साल दर साल धान खरीदी का टूट रहा रिकार्ड, आंकड़ा 100 लाख मीट्रिक टन के पार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाए व्यापक कदम
एस.आर.हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का दूसरा दिन, 85 कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ के स्थाई न्यायाधीश हो सकते हैं राकेश मोहन पांडेय , सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की सिफारिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की ली जानकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की ली जानकारी
Next Article Cyber ​​Prahari Abhiyan : एआई इंटेलिजेंस से ठगी के प्रयास को दुर्ग के व्यापारी ने किया नाकाम, आईजी ने किया सम्मानित

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?