ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cyber ​​Prahari Abhiyan : एआई इंटेलिजेंस से ठगी के प्रयास को दुर्ग के व्यापारी ने किया नाकाम, आईजी ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Cyber ​​Prahari Abhiyan : एआई इंटेलिजेंस से ठगी के प्रयास को दुर्ग के व्यापारी ने किया नाकाम, आईजी ने किया सम्मानित

By Mohan Rao Published November 12, 2024
Share
साइबर प्रहरी मुहिम : एआई इंटेलिजेंस से ठगी के प्रयास को दुर्ग के व्यापारी ने किया नाकाम, आईजी ने किया सम्मानित
SHARE

दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग  ने कहा ऐसे उदहारण साइबर प्रहरी मुहिम की सफ़लता

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर प्रहरी अभियान को सफलता मिल रही है। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग व दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के कारण दुर्ग का एक व्यापारी लाखों की ठगी से बच गया। दुर्ग के गांधी चौक में रहने वाले नीरज जैन किराना दुकान का संचालन करते हैं।  उन्होंने साइबर ठगी के एक बड़े प्रयास को अपनी सतर्कता और समझदारी से विफल कर दिया।

दरअसल 8 नवंबर 2024 को नीरज जैन को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को डॉ. डीएन. शर्मा बताकर उनके बेटे के लिए विदेश में पैसे भेजने का बहाना बनाया। इस तरह उसने 85,000 रुपए भेजने की मांग की। इस दौरान सामने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर नीरज जैन के परिचित ग्राहक डॉ. डीएन शर्मा की आवाज हूबहू नकल की। ठग ने नीरज को भरोसे में लेने के लिए एक नकली स्क्रीनशॉट भी भेजा, जिसमें दिखाया गया था कि उसने नीरज के खाते में पैसे भेज दिए हैं।

खाता चेक करने पर नहीं मिले पैसे
यहां पर नीरज जैन ने थोड़ी समझदारी दिखाई और अपने बैंक खाते की जांच की, तो पाया कि उनके खाते में कोई रकम प्राप्त नहीं हुई थी। नीरज जैन को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा चलाए जा रहे साइबर प्रहरी अभियान के बारे में पता था और वह खुद इसे फोलो भी कर रहा था। इसलिए उसने जल्दबाजी नहीं की। इसके बाद सामने से डॉ डीएन शर्मा लगातार रुपए भेजने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद भी उन्होंने समझदारी दिखाते हुए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया। उसने अपने परिचित डॉ डीएन शर्मा से संपर्क किया और इसकी सच्चाई जानी तो पता चला कि कॉल करने वाला फ्रॉड था। इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी।

आईजी ने सराहा, कार्यालय बुलाकर किया सम्मान
नीरज जैन की इस सतर्कता को सराहते हुए पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने  सराहा। नीरज और डॉ. डी.एन. शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि यह सम्मान साइबर प्रहरी मिशन के तहत उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसने एक संभावित ठगी को विफल किया। आईजी ने कहा कि संबंधित नंबर की गहराई से जांच करने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। यह घटना साइबर प्रहरी मिशन से जुड़े रहने के महत्व को रेखांकित करती है, जिसमें नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जाता है। पुलिस द्वारा यह अपील भी की जाती है कि आम जनता ऐसे ठगी के प्रयासों से सावधान रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा पोर्टल साइबर crime.gov.in पर रिपोर्ट करें ।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao November 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख को धमकाने वाला फैजान रायपुर से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की कार्रवाई
Next Article Raipur South Bypoll 2024: रायपुर में कल मतदान, बनाए गए 366 पोलिंग बूथ, महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा Raipur South Bypoll 2024: रायपुर में कल मतदान, बनाए गए 366 पोलिंग बूथ, महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?