ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 18 करोड़ से मुख्यमार्ग डामरीकरण कार्य विधायक ने कराया प्रारंभ, मुख्यमंत्री द्वारा जल्द होगा बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण: वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

18 करोड़ से मुख्यमार्ग डामरीकरण कार्य विधायक ने कराया प्रारंभ, मुख्यमंत्री द्वारा जल्द होगा बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण: वोरा

By @dmin
Published: February 21, 2022
Share
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
SHARE

दुर्ग । नेहरू नगर चौक से दुर्ग शहरी क्षेत्र के हृदयस्थल से गुजरते हुए मिनीमाता चौक तक जाने वाले मुख्य मार्ग का 64 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है जिसके अंतर्गत 18 करोड़ की लागत से प्रस्तावित डिवाइडर के दोनों ओर 9 मीटर की सड़क का डामरीकरण कार्य का वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने नेहरू नगर चौक से शुभारंभ कराया।

वोरा ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य में अब तेजी आई है बरसात के पूर्व डामरीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्यों को पूर्ण किया जाना आवश्यक है ताकि आमजनता को हो रही असुविधा दूर हो सके। शहर में मार्ग चौड़ीकरण के साथ ही ऑडिटोरियम निर्माण, उद्योग भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, कामकाजी महिला छात्रावास, प्रयास हॉस्टल, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, सरस्वती नगर में प्रधानमंत्री आवास, पोटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे करोड़ों रु के विकास कार्य प्रगतिरत हैं। जिनमें से पूर्ण हो चुके कार्यों का अतिशीघ्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों लोकार्पण कराने हेतु समय लिया जाएगा।

कामकाजी महिला छात्रावास एवं ट्रांजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण
विधायक वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने जल परिसर स्थित 3 करोड़ से बने कामकाजी महिला छात्रावास एवं 10 करोड़ की लागत से लोनिवि द्वारा बनाए गए ट्रांजिट हॉस्टल, एवं प्रयास छत्रवास के पूर्ण हो चुके कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। वोरा ने सरकार के विजऩ की तारीफ करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में बाहर से आने वाले सरकारी कर्मचारियों से लेकर कामकाजी महिलाओं एवं पढऩे वाले बच्चों तक सभी को सर्वसुविधायुक्त वातावरण में आवास व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए शासन का प्रयास सराहनीय है। सरकारी अधिकारियों के निवास के लिए ट्रांजिट हॉस्टल में जहां 54 सुविधाजनक वन बीएचके फ्लैट बनाए गए हैं वहीं 100 बिस्तरों व 48 कमरों की क्षमता वाले कामकाजी महिला छात्रवास में वार्डन रूम, बैडमिंटन कोर्ट, उद्यान, सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा पूर्ण कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी, जितेंद्र समैया, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, सुमित वोरा उपस्थित थे।

भेदभाव से तंग आकर खाने में मिलाया जहर, माता-पिता समेत चार लोगों की मौत
सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, AK-56 व भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो आतंकी पकड़ाए
कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: सक्रिय मरीज 20 हजार के करीब, कल की तुलना में 25 फीसदी अधिक मामले, 31 की मौत
नए एंटी-डम्पिंग शुल्क लगने से डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम कम्पनियों को लाभ; उत्पादकों ने बजट 2025 में ऐसे और कदम उठाने की मांग की
अग्निपथ देखने के लिए रोक दिए मामा के सात फेरे, ऐसा रहा अमिताभ बच्चन की फिल्मों का क्रेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं
Next Article खेल प्रतिभाओं को तराशने का होगा काम, समस्याओं का निराकरण करने खिलाडिय़ों के साथ चर्चा करेगें गृहमंत्री साहू खेल प्रतिभाओं को तराशने का होगा काम, समस्याओं का निराकरण करने खिलाडिय़ों के साथ चर्चा करेगें गृहमंत्री साहू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?