भिलाई Bhilai : शहर में 14 साल की बच्ची द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सुपेला थाना क्षेत्र नेहरू भवन के पास रहने वाली नाबालिग ने खुदकुशी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बच्ची के मानसिक बीमार होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है बच्ची कक्षा 8वीं में पढ़ती थी। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुपेला नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर ने बुधवार को अपने घर पर फांसी लगा ली। दोपहर को खाना खाने के बाद वह अपने छोटे भाई के साथ सोई हुई थी। शाम को जब छोटे भाई की नींद खुली तो उसने बहन को फांसी के फंदे पर लटके देखा। बहन को फंदे पर लटका देख वह काफी घबरा गया और चीखते हुए मां के पास पहुंचा। परिजनों ने देखा तो वे भी बदहवास हो गए।
आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पीएम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची मानसिक बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। बच्ची ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिली है। सुपेला पुलिस घटना की जांच कर रही है।




