ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम-जनमन से सुदूर अंचलों में बदली विकास की तस्वीर, सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पीएम-जनमन से सुदूर अंचलों में बदली विकास की तस्वीर, सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार

By Mohan Rao
Published: January 12, 2026
Share
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से रायगढ़ जिले के सुदूर और दुर्गम विशेष पिछड़ी जनजाति अंचलों में विकास की नई तस्वीर सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प के अनुसार प्रशासन द्वारा अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए रायगढ़ जिले में आवास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली और संचार सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है। नियमित समीक्षा बैठकों और विभागीय समन्वय के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक पहुँचे।

पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत जिले में 173 पक्के आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 161 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। ये आवास विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए सुरक्षित जीवन, सामाजिक सम्मान और स्थायित्व का आधार बने हैं। साथ ही, दुर्गम बसाहटों को मुख्य मार्गों से जोड़ने हेतु 13 संपर्क सड़कों के लक्ष्य में से 5 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसर सुलभ हुए हैं।

योजना के तहत 327 घरों में पाइपलाइन एवं सामुदायिक जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 5 सुदूर बसाहटों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। विद्युत विस्तार के तहत 28 घरों में ग्रिड और 27 घरों में सोलर ऊर्जा से बिजली पहुंचाई गई है, वहीं 2 मोबाइल टावरों की स्थापना से संचार सुविधा भी सुदृढ़ हुई है।

जिंदा है गोल्डी बराड़: अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत
डाइटिंग से जुड़े इन 5 मिथकों पर भरोसा करने से बचें, जानें इनकी सच्चाई
मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, जशपुर में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी के लिए 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति
सुपेला पुलिस की सक्रियता से सरिया चोरी करने वाला शातिर पकडाया
22 साल का इंतजार, सपना हुआ साकार, भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय
Next Article स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?