ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: gustakhi Maaf: बहुत कठिन है डगर चुनाव की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

gustakhi Maaf: बहुत कठिन है डगर चुनाव की

By Om Prakash Verma
Published: June 8, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
बस्तर के बाद कांग्रेस का दूसरा संभागीय सम्मेलन बिलासपुर में संपन्न हुआ. तीसरा संभागीय सम्मेलन आज दुर्ग में होना है। राज्य का कांग्रेस नेतृत्व अच्छी तरह जानता है कि यह चुनाव पिछले चुनावों से काफी अलग होगा। पिछली बार जहां पूरा गुस्सा भाजपा की सरकार के खिलाफ था वहीं इस बार यह 50-50 हो सकता है। 30-70 या 60-40 भी हो सकता है। वजह साफ है, जनता का थोड़ा बहुत गुस्सा सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ तो हो ही सकता है। पर कारण केवल इतना नहीं है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में एक नई करवट ली है। युवा नेतृत्व उभर कर सामने आया है। इनके पास अपनी फौज और फटाका भी है। इसलिए संगठन से पुराने नेता लगभग कट चुके हैं। अब उसी संगठन में जान फूंकने की कोशिश की जा रही है। पिछले कुछ समय में ईडी और आईटी ने चुन-चुन कर कांग्रेस के मर्म स्थलों पर आघात किया है। डर अभी भी बना हुआ है। किस मामले में कब, क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। अब तक ईडी और आईटी केवल छापे मार रही है, पूछताछ कर रही है। इन छापों से न केवल नेता बल्कि पार्टी के समर्थक भी डरे हुए हैं। अफसरशाही भी खौफ के दौर से गुजर रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान आठ साल में ईडी के छापों में 27 गुना की वृद्धि हुई। इस अवधि में मनी-लांडरिंग के 888 मामले में चार्ज शीट दाखिल किये जा चुके हैं। 23 आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध हो चुका है। 99,356 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2017 में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि उनके पास कांग्रेस नेताओं की पूरी जन्मपत्री सुरक्षित है। हालांकि, इसके कुछ ही दिन बाद हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में उनकी यह जन्मपत्री फेल हो गई थी। कांग्रेस ने ढेर सारे नए चेहरों को मौका देकर भाजपा के जन्मपत्री के स्टॉक को बेअसर कर दिया था। भूपेश सरकार ने अपने मंत्रिमंडल को अब तक इसकी आंच से बचा कर रखा है। यह तो हुई चुनौती की बात। असली खतरा कुछ और है। अधिकांश कांग्रेसियों को भरोसा है कि भूपेश बघेल अकेले ही सरकार बना ले जाएंगे। यह ओवर-कांफिडेंस पार्टी को भारी पड़ सकती है। दूसरे, वो लोग हैं जिन्हें लगता है कि भूपेश नीत कांग्रेस में उनके लिए अब कोई जगह नहीं बची। इसलिए वे या ता पार्टी से कट कर बैठे हैं या बेमने से सभा-सम्मेलन और बैठकों में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की संभाग सम्मेलन श्रृंखला ऐसे ही लोगों को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश है। इससे सम्मेलन का महत्व और बढ़ जाता है। कहा जाता है कि जनता की याददाश्त बहुत कमजोर होती है। वह बार-बार मृगमरीचिका के पीछे दौड़ लगाती है। योजनाओं को समझने और उसके नतीजों का इंतजार करने वाले बहुत कम लोग होते हैं।

किसान आंदोलन: गणतंत्र दिवस पर बवाल के बाद एक्शन में पुलिस…. दिल्ली की सीमाओं पर सड़क खोदकर लगाईं कीलें
Chhattisgarhia Olympic: शानदार आगाज, इस गांव में मेले जैसा माहौल, 2400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत, पिता के दोस्त ने की दरिंदगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Breaking News : स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट, भिलाई के सूर्या मॉल में पुलिस की रेड, 3 सेंटर में चल रहा था प्रॉस्टिट्यूशन
अपनी सीमा में ही नहीं, खतरा पैदा करने वाली विदेशी धरती पर जाकर भी लड़ेंगे: अजीत डोभाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : 14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार… जांच में जुटी पुलिस
Next Article SCST Court Murder Case : ट्रॉमा सेंटर में बच्ची से मिले मुख्यमंत्री, फायरिंग के दौरान हो गई थी घायल SCST Court Murder Case : ट्रॉमा सेंटर में बच्ची से मिले मुख्यमंत्री, फायरिंग के दौरान हो गई थी घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?