ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकाशीय बिजली गिरने से 19 की मौत, दर्जनों झुलसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आकाशीय बिजली गिरने से 19 की मौत, दर्जनों झुलसे

By @dmin
Published: July 4, 2020
Share
आकाशीय बिजली गिरने से 12 की मौत, दर्जनों झुलसे
आकाशीय बिजली गिरने से 12 की मौत, दर्जनों झुलसे
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में शनिवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से अलग-अलग जिलों में 19 लोगों की मौत हो गई। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार भोजपुर में 6, सारण में 5, सासाराम (रोहतास) में 4, भभुआ में दो और औरंगाबाद और बक्सर में एक-एक में एक की मौत हुई है। इसके अलावा दर्जनों लोग आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए हैं।सासाराम-रोहतास में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हूई है। करगहर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में तीन लोगों की जबकी चेनारी थाना के खुर्माबाद गांव में एक किसान की मौत हूई है।

वहीं भभुआ में भी वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। बेलांव थाना क्षेत्र के सोनाव गांव में ठनका गिरने से 45 वर्षीय किसान सत्येंद्र माली की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसके अलावा भगवानपुर थाना क्षेत्र की हनुमान घाटी के पास बकरी चरा रहे टोड़ी गांव के 45 वर्षीय नसीम अंसारी की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय वशिष्ठ राम झुलस गया। सारण जिले में मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा के नरहरपुर और नथुआ में शनिवार को खेत मे काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला व एक पुरूष सहित कुल दो लोगों की मौत हो गई। नथुआ निवासी अमेरिका सिंह के बेटे करीब 35 वर्षीय चन्दन सिंह अपने घर के पास खेत मे काम कर रहे थे। इस बीच तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसके चपेट में वे आ गए और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह सबकुछ अचानक और इतनी तेजी से हुआ कि चन्दन को सम्भलने व भागने का मौका भी नही मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा सीओ ओमप्रकाश गौरा ओपी पुलिस के साथ वहां पहुचे और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर चन्दन के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। उधर मढ़ौरा के नरहरपुर में भी खेत से लौट रही मुंसी राम की पत्नी करीब 50 वर्षीय महिला सोना देवी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उक्त महिला शनिवार को सुबह ही पास के खेत मे काम करने गई थी इसी जब अचानक बारिश शुरू हुई और बदल गरजने लगे तो वे खतरे को भांपते हुए खेत से वापस घर लौटने लगी। इसी दौरान वे जोर की गरज के साथ जमीन पर गिरे ठनका की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मढ़ौरा सीओ ने वहां पहुचकर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की और इनके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। उधर,रिविलगंज, भेल्दी व तरैया में भी वज्रपात से मौत हुई है।

विधायक रिकेश ने ली स्वास्थ्य व विद्युत विभाग के अफसरों की बैठक, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में लगे सभी संस्था करें नियमों का पालन
लॉकडाउन के दौरान शासकीय कार्यालयों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी: कार्यालय प्रमुख की अनुमति से ही मिलेगा प्रवेश
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: मुख्यमंत्री ने दानी स्कूल में छात्राओं को कृमि रोधी दवा खिलाकर किया शुभारंभ
अग्निपथ देखने के लिए रोक दिए मामा के सात फेरे, ऐसा रहा अमिताभ बच्चन की फिल्मों का क्रेज
रायपुर के जिम में 17 साल के लड़के की मौत, वर्कआउट करते समय हुआ बेहोश, हार्टअटैक का अंदेशा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article NSUI organizes blood donation camp on the birthday of former national president Rahul Gandhi केन्द्र सरकार के इस फैसले का कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने किया स्वागत
Next Article हमेशा फायदे में रहेंगे, जब भी खाने हों फ्रूट्स इस तरह खाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?