ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अग्निपथ देखने के लिए रोक दिए मामा के सात फेरे, ऐसा रहा अमिताभ बच्चन की फिल्मों का क्रेज
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अग्निपथ देखने के लिए रोक दिए मामा के सात फेरे, ऐसा रहा अमिताभ बच्चन की फिल्मों का क्रेज

By @dmin Published August 2, 2022
Share
SHARE

एक एक्टर के जिन्दगी में काफी लम्बे समय के बाद ऐसा वक्त आता है, जब उसे अच्छा काम मिलना शुरू होता है और लोग उसके काम पर भरोसा करते है। बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी इन दिनों अभिनय के क्षेत्र में काफी व्यस्त हैं। ‘मिर्जापुर, ‘पाताल लोक और ‘रश्मि रॉकेट के बाद उनकी नई वेब सीरीज ‘द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस रिलीज को तैयार है। खड्गपुर, पश्चिम बंगाल में जन्मे अभिषेक बनर्जी के परिवार में लोगों को फिल्में देखने का बहुत शौक है और उनके परिवार में सभी लोग अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रसंशक रहे हैं। इतने बड़े प्रसंशक कि जब अभिषेक के मामा मनोहर की शादी हो रही थी तो उसी समय अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ टेलीविजन पर आ रही थी और उस फिल्म को देखने के लिए मामा की शादी आधे घंटे रोक दी गई।

कल्पनालोक के नायक रहे अमिताभ

अभिषेक बनर्जी कहते हैं, ‘मेरे चाचा जी अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन है। वह उनके गानों पर नाचा करते थे। लंबे भी हैं। फिर पापा भी मुझे बच्चन साहब जैसे दिखने लगे। मेरे परिवार में सभी अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन है, तो मेरे लिए ये बड़ा फैंटेसी था। जब अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ का सीन ‘मेरा नाम विजय दीनानाथ चौहान आ रहा था तब मेरे मामा जी की शादी के फेरे आधे घंटे के लिए रोक दिए थे। पूरे घर वाले ये सीन देखने के बाद शादी में शमिल हुए, इतना बड़ा क्रेज था हमारे परिवार में अमिताभ बच्चन का।

साउथ में देखीं रजनीकांत की फिल्में

अभिषेक बनर्जी के पापा अलोक कुमार बंदोपाध्याय सीआरपीएफ में थे। उनका कुछ समय के लिए तमिलनाडु ट्रांसफर हुआ। अभिषेक बनर्जी कहते है, ‘जब मैं साउथ में था, तब रजनीकान्त की फिल्में देख देख कर उनका बहुत बड़ा फैन हो गया। मेरा पढाई में मन नहीं लगता था, बस फिल्में ही देखनी थी। फिल्में देखने के लिए सुबह उठ जाता था लेकिन परीक्षा देने के लिए नहीं। ऐसा था फिल्मों का क्रेज। जब मेरा पढाई में मन नहीं लग रहा था, तो घर में सभी मुझे नौटंकीबाज कहकर बुलाने लगे। यहां तक मेरे टीचर ने भी मुझसे परेशान होकर कह दिया किया कि तुम नौटंकी के ही लायक हो, यही करो। उसके बाद मेरे दिमाग में आया कि क्यों ना मैं एक्टर बन जाऊं?

विरासत में मिला सिनेमा का शौक

अभिषेक बनर्जी कहते है, ‘साउथ में तमिल फिल्में देखकर मुझे तमिल भाषा बोलनी आ गई, पिताजी को लगने लगा कि कहीं मैं हिंदी बोलना भूलकर साउथ इंडियन ही न बन जाऊं, इसलिए वो मुझे हिन्दी फिल्में दिखाते थे। पिताजी ने मुझे सत्यजीत रे की बहुत सारी फिल्में दिखाई हैं जो फिल्म इंस्टीट्यूट में दिखाई जाती है। बाद में मुझे समझ में आया कि पिताजी के साथ जो फिल्में देखता था, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्में थी। पिता जी को फिल्में देखने का शौक था लेकिन फिल्में मेरी जिन्दगी बन गई।

You Might Also Like

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच

@dmin August 2, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हार्मोन असंतुलन के कारण हो सकती हैं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए कैसे करें इससे बचाव ?
Next Article प्रादेशिक सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए अरूण वोरा… विभिन्न समस्याओं के साथ दुर्घटना रोकने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?