बिलासपुर. न्यायधानी में एक 8 वीं की छात्रा का न्यूड वीडियो बनाकर उसके ही स्कूल में पढऩे वाले 12 वीं कक्षा के दो छात्रों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब छात्रा के माता-पिता ने वायरल वीडियो बेटी की सहेलियों के माध्यम से देखा। अपनी नाबालिग बेटी की न्यूड तस्वीरें देखकर माता-पिता के पैरों से जमीन ही खिसक गई। जब उन्होंने इस मामले में अपनी बेटी से पूछताछ तब इस घटना से पर्दा उठा। जिसके बाद नाबालिग के साथ थाने जाकर माता-पिता ने आरोपी लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों युवक फरार हो गए हैं।
लड़कों ने बदनाम करने की धमकी दी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा का अश्लील वीडियो उसके ही स्कूल में पढऩे वाले दो छात्रों ने वायरल कर दिया। स्कूल के कक्षा 12वीं में पढऩे वाले दो छात्रों से नाबालिग की दोस्ती थी। बालिका छात्रों से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चैटिंग भी किया करती थी। चैटिंग के दौरान एक छात्र ने किशोरी को धमकाया कि वह अगर अपनी न्यूड वीडियो बनाकर उसे नहीं भेजेगी तो उसके साथ होने वाली चैटिंग को स्कूल में सबको बताएगा।
दूसरे छात्र ने भी बनवाया वीडियो
छात्र के धमकी से डरी-सहमी बालिका ने अपनी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे भेज दिया। छात्र ने उसका वीडियो अपने दूसरे साथी को दिखाया, उसने भी बच्ची को फोन कर धमकाया और दोबारा वीडियो बनाकर मांगा। जब वीडियो मिला तो इसे इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया। दोनों छात्रों की इस हरकत के बाद बच्ची स्कूल में गुमसुम रहने लगी थी। पीडि़त नाबालिग के परिजनों ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




