ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने कर दी महिला के प्रेमी की हत्या, दो दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने कर दी महिला के प्रेमी की हत्या, दो दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Mohan Rao
Published: May 25, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

कोरबा Korba. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने युवती के प्रेमी की हत्या कर दी। युवक जिस महिला से प्यार करता था वह किसी और को चाहती थी। यह बात युवक को नहीं जची और उस पर इतनी सनक सवार हुई कि उसने महिला से मिलने पहुंचे युवक को उसी के घर सामने मौत के घाट उतार दिया और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। दूसरे दिन पुलिस को युवक की खून से लतपथ मिली। हालांकि आरोपी युवक ज्यादा दिन बच नहीं सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक छुरी बस्ती में 23 मई को स्थानीय निवासी सुभाष देवांगन (36) का शव उसकी ही प्रेमिका के घर के सामने खून से लथपथ मिला था। सुभाष अपनी प्रेमिका से ही मिलने के लिए देर रात पहुंचा था। सुबह उसका शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि जिस महिला से मृतक का प्रेम संबंध था उससे बस्ती का ही रहने वाला बलराम साहू भी एक तरफा प्यार करता था।

पुलिस ने इसके बाद शक के आधार पर बलराम साहू को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। शुरुआत में तो वह टाल मटोल करता रहा लेकिन बाद में उसने हत्या की बात मान ली। आरोपी बलराम साहू ने पुलिस को बताया कि, वह महिला से प्यार करता था। उसे पता था कि रविवार रात करीब 11 बजे सुभाष अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आने वाला है। इस पर वह पहले ही घात लगाकर महिला के घर के पास बैठ गया। रात में जैसे ही सुभाष वहां पहुंचा, बलराम साहू ने मछली काटने वाले औजार से सुभाष के सिर और गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते सुभाष खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। आरोपी बलराम की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

रेल इंफ्रास्ट्रक्चर होगा डेवलप, रायपुर में बनेगा नया कोचिंग टर्मिनल, दुर्ग में वंदे भारत ट्रेन का डिपो
बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में 8 जवान व वाहन चालक शहीद, सीएम साय ने कहा- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का मौका, आरआरबी ने निकाली 5696 पदों पर भर्ती… जानिए पूरा प्रोसेस
निजी अस्पतालो और सरकारी अस्पतालों को रोज देनी होगी रेमडेसिविर इंजेक्शन के स्टाक और उपयोग की जानकारी…. मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे निरीक्षण
Good News : छत्तीसगढ़ सरकार अब जारी करेगी लाइफ टाइम जाति प्रमाण पत्र, सभी कलेक्टरों को दिए गए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 40 लाख की लागत से संवरेगा स्कूल भवन, विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Next Article Bhilai Traffic Alert : तीन दिन बंद रहेगा डबरा पारा तिराहा, दुर्ग-रायपुर के लिए यह है यातायात विभाग का प्लान

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?