ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 114 वर्ष पुराने जेआरडी स्कूल उन्नयन का विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन, 1.5 करोड़ से मिलेगा शिक्षा का सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण: वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

114 वर्ष पुराने जेआरडी स्कूल उन्नयन का विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन, 1.5 करोड़ से मिलेगा शिक्षा का सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण: वोरा

By @dmin
Published: March 14, 2022
Share
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
SHARE

दुर्ग। शहर के सबसे बड़े एवं 114 वर्ष पुराने झाड़ू राम देवांगन बहुउद्देश्यी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 1350 विद्यार्थियों को ना सिर्फ बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त होगी बल्कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन भी होगा। भवन के जीर्णोद्धार से कार्यरत 60 स्टाफ एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के लगातार प्रयासों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जेआरडी स्कूल के उन्नयन की घोषणा की गई थी जिसके बाद डीएमएफ की राशि से 1.5 करोड़ खर्च कर स्कूल के उन्नयन कार्य की निविदा की गई है जिसका विधायक वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल, एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा की मौजूदगी में रविवार को भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करवाया।

इस अवसर पर विधायक वोरा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहते तक लगातार दुर्ग जिले एवं जिला मुख्यालय की उपेक्षा की गई किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनते ही शहर में विकास के पहियों को गति मिली है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए आम एवं माध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों की सुदृढ एवं कम खर्च में उत्कृष्ट शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संकल्पना को साकार किया गया जिसका बेहतरीन प्रतिसाद मिलने पर हिंदी माध्यम के बच्चों के लिए भी स्वामी आत्मानंद स्कूल की घोषणा की गई है।

उन्होंने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा एवं ज्ञान अर्जन के लिए सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर भी आवश्यक है। दशकों से जर्जर हो रहे भवन में मिडिल एवं हायर सेकेंडरी के बच्चे जान जोखिम में डाल कर पढ़ रहे थे अब 1.5 करोड़ से विद्यालय को नया कलेवर दिया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, एमआईसी अब्दुल गनी, दीपक साहू, हामिद खोखर, जयश्री जोशी, एल्डरमैन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, प्रकाश गीते, राजकुमार वर्मा, गुलाब वर्मा, कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं नगर निगम के अधिकारी जितेंद्र समैया मौजूद थे।

होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमितों के इलाज और मॉनिटरिंग के लिए दिशा-निर्देश….. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जारी किया परिपत्र
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या में भारी गिरावट
CG Breaking : शिकारी खुद हुआ शिकार… जंगली सुअर को मारने बिछाया था 11 केवी का जाल, खुद ही फंसा
अमलेश्वर में तलवार से युवक पर हमला, पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने मार कर किया अधमरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र गातापार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां ईडी की रेड, करोड़ों रूपए के गबन के मामले में हो रही जांच मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र गातापार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां ईडी की रेड, करोड़ों रूपए के गबन के मामले में हो रही जांच
Next Article प्रदेश में एरी सिल्क के उत्पादन से किसानों की आय में वृद्धि के साथ ही जीवन स्तर में होगा सुधार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बघेल से जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात, मानदेय में वृद्धि को लेकर जताया आभार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?