ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल से जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात, मानदेय में वृद्धि को लेकर जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल से जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात, मानदेय में वृद्धि को लेकर जताया आभार

By @dmin
Published: March 14, 2022
Share
प्रदेश में एरी सिल्क के उत्पादन से किसानों की आय में वृद्धि के साथ ही जीवन स्तर में होगा सुधार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सीएम बघेल ने 159 करोड रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
SHARE

जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि और जिला पंचायत विकास निधि तथा जनपद पंचायत विकास निधि योजना के प्रावधान के लिए किया आभार व्यक्त
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि और जिला पंचायत विकास निधि तथा जनपद पंचायत विकास निधि योजना के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। 

उल्लेखनीय है कि बजट में जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 15 हजार रूपये से बढ़ाकर 25 हजार, जिला पंचायत उपाध्यक्षों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रूपए और जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय 6 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए प्रतिमाह किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रूपए, जनपद पंचायत उपाध्यक्षों का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रूपए एवं जनपद पंचायत सदस्यों का मानदेय 1500 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार रूपए तथा सरपंचों का भत्ता 2 हजार से बढ़ाकर 4 हजार रूपए एवं पंचों का भत्ता 200 रूपए से बढ़ाकर 500 रूपए प्रतिमाह किया गया है। 

इसी प्रकार बजट में जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए 15 लाख रूपए, उपाध्यक्षों हेतु 10 लाख रूपए एवं सदस्यों हेतु 4 लाख रूपए प्रतिवर्ष के मान से जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। बजट में जनपद पंचायत अध्यक्षों हेतु 5 लाख रूपए, उपाध्यक्षों हेतु 3 लाख रूपए एवं सदस्यों हेतु 2 लाख रूपए प्रतिवर्ष के मान से जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 

जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधि मंडल में श्रीमती अनीता चन्द्रा, जांजगीर, श्रीमती उषा पटेल, महासमुंद, श्रीमती लेखमी सोनू चंद्राकर, मुंगेली, श्रीमती सोना देशलहरा, बालोद, श्रीमती शशीकला कंवर, कोरबा, श्रीमती कांती सोनवानी, धमतरी, राकेश वर्मा, बलौदाबाजार, अरूण सिंह चौहान, बिलासपुर, सोनू चंद्राकर, मुंगेली, छत्रपाल सिंह कंवर, कोरबा, यशवंत चन्द्रा, जांजगीर सहित मान सिंह देशलहरा और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर 18 वर्षों बाद नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के अधिकारी हुए पदोन्नत
shreekanchanpath 102 # 24 January 2025
रेलवे स्टेशन पर दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, यात्रियों के सामान की हुई जांच…. संदिग्धों से हुई पूछताछ
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 8 श्रेणियों में पुरस्कृत हुए दिव्यांग, दुर्ग बना प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना होगा बेहद आसान, बस साल में दो बार करना होगा ये काम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा 114 वर्ष पुराने जेआरडी स्कूल उन्नयन का विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन, 1.5 करोड़ से मिलेगा शिक्षा का सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण: वोरा
Next Article पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने सीएम बघेल का जताया आभार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?