ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र गातापार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां ईडी की रेड, करोड़ों रूपए के गबन के मामले में हो रही जांच
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र गातापार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां ईडी की रेड, करोड़ों रूपए के गबन के मामले में हो रही जांच

By @dmin Published March 14, 2022
Share
मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र गातापार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां ईडी की रेड, करोड़ों रूपए के गबन के मामले में हो रही जांच
मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र गातापार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां ईडी की रेड, करोड़ों रूपए के गबन के मामले में हो रही जांच
SHARE

दुर्ग। दुर्ग जिले के गातापार क्षेत्र स्थित पूर्व जिला पंचायत जयंती साहू और उनके भाई विमल साहू के घर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी है। ईडी की 13 सदस्यीय टीम सोमवार तड़के यहां पहुंची और घर को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर से किसी को न बाहर जाने दिया जा रहा है और न अंदर आने दिया जा रहा है। ईडी ने यह रेड रायपुर के शराब कारोबारी सुभाष शर्मा के साथ जुड़े तार के चलते मारी है। सुभाष ने कुल 54 करोड़ रुपए का घोटाला किया था।

बता दें पाटन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू के भाई विमल साहू को लेकर बताया जा रहा है कि इनका लिंक रायपुर के शराब कारोबारी सुभाष शर्मा से मिला है। ईडी ने कुछ दिन पहले शराब कारोबारी के ठिकानों पर रेड की थी। इस दौरान ईडी को कई ऐसे दस्तावेज मिले जिससे पता चला कि सुभाष शर्मा ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर बैंकों से लोन लिया और उसके बाद गबन कर दिया। सुभाष शर्मा पर 54 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू के भाई विमल साहू के ऊपर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनी के नाम से दस्तावेज तैयार करके करोड़ों रुपए का बैंक लोन लेकर गबन किया है। इसके साथ ही दोनों के यहां करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है। इसी का पता लगाने के लिए ईडी की टीम ने सुबह यहां अचानक दबिश दी है। सुबह से ही अधिकारी पूरे घर की तलाशी ले रहे हैं। अधिकारी इनकी चल व अचल संपत्ति का पता लगा रहे हैं। बताया जा रहा कि ये रेड पूरी तरह कांफिडेंशियल थी। इसकी जानकारी राज्य स्तर के किसी भी अधिकारी को नहीं दी गई थी। कहा जा रहा है कि कांफिडेंशियल के कुछ अन्य अधिकारियों ने इन दोनों के दल्लीराजहरा समेत अन्य जगहों पर रह रहे इनके रिश्तेदारों के घरों में भी छापा मारा है।

ईडी ने इस मामले में शराब कारोबारी सुभाष शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इस दौरान गातापार पाटन निवासी कांग्रेस नेत्री जयंती साहू व उसके भाई विमल साहू का नाम सामने आया। इसके बाद ईडी ने इनके यहां रेड की योजना बनाई। आज सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस नेत्री जयंती साहू व विमल साहू के घर पर रेड की। बताया जा रहा है कि विमल साहू ने भी फर्जी कंपनी बनाकर बैंक से लोन लेकर गबन कर दिया है। फिलहाल ईडी दोनों के घर पर दस्तावेजों की जांच मे जुटी हुई है।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin March 14, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 23 को मिला नारी शक्ति सम्मान, मंत्री अनिला ने कहा-जमीन से आसमान तक उड़ान भर रही महिलाएं 23 को मिला नारी शक्ति सम्मान, मंत्री अनिला ने कहा-जमीन से आसमान तक उड़ान भर रही महिलाएं
Next Article कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा 114 वर्ष पुराने जेआरडी स्कूल उन्नयन का विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन, 1.5 करोड़ से मिलेगा शिक्षा का सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण: वोरा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?