ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: प्रधानमंत्री को पनौती कहना अशोभनीय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: प्रधानमंत्री को पनौती कहना अशोभनीय

By Om Prakash Verma
Published: November 22, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राहुल गांधी एक बार फिर अपनी जुबान के कारण बुरा फंसे हैं। राहुल को समझना चाहिए कि वो पान ठेले पर खड़े होकर बातें नहीं कर रहे हैं। वो कोई आम आदमी नहीं हैं। खुद उनके बारे में भी छत्तीसगढ़ के गली-कूचों में लोग यही कहते हैं। दरअसल, राहुल बड़े तो हुए पर उनका बचपना नहीं गया। वह अब भी नुक्कड़ पर खड़ा वही अलसाया-बेकार-बेरोजगार युवक है जिसका एकमात्र काम दिन भर बातें बनाना है। माना कि भारत जोड़ो यात्रा से वह लोगों के दिल की बातों को सुनने और समझने लगे हैं पर इन बातों और भावनाओं का करना क्या है, यह उन्हें भाजपा से सीखना चाहिए। चाहे तो वो संघ के बौद्धिक सत्रों में जा सकते हैं। वहां सबका स्वागत है। बहुत सारी काम की बातें सीख जाएंगे। सयाना आदमी स्थान-काल-परिस्थिति को देखकर बातें करता है। जहां बात समझ में नहीं आती, वहां चुप रहता है। राहुल से किसने कहा था कि आम आदमी की भावनाओं को जुबान देने की जिम्मेदारी उनकी है। जब से भारत विश्वकप हारा है, तभी से टीम इंडिया के साथ-साथ पीएम की सोशल मीडिया पर जमकर धुनाई हो रही है। भाजपा सोशल मीडिया का तो कुछ बिगाड़ नहीं सकती। कभी उसने खुद इसका जमकर अच्छा-बुरा इस्तेमाल किया है। पर चुनावी सभा में पीएम को पनौती कहना कांग्रेस के सांसद को भारी पड़ सकता है। उनके और उनके परिवार के खिलाफ नफरत की आग में यह बेलागपन घी का काम कर सकता है। बहरहाल, कहते हैं हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। विश्वकप फायनल में करारी हार को लेकर टीम इंडिया को भले ही उस समय लोगों ने कुछ नहीं कहा पर उसके बाद से इस पर मजेदार टिप्पणियां आ रही हैं। कोई कह रहा है कि ऑस्ट्रेलिया को एक मैच में हराकर टीम इंडिया खुद को फन्नेखां समझ बैठी थी। कोई कह रहा है कि जब-जब भाजपा के प्रधानमंत्री रहे हैं, टीम इंडिया विश्वकप हारती रही है। 1975 में शुरू हुए आईसीसी विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में भारत ने क्वालिफाई किया है। 1983 और 2011 में उसने विश्वकप जीता। 2003 और 2023 में वह उपविजेता रहा। अब लोग कह रहे हैं कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 2003 और 2023 में केन्द्र में भाजपा की सरकार थी। वैसे, सच तो यह है कि टीम इंडिया तब भी हारती रही है जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। पर मीम्स बनाने वालों का मुंह कौन पकड़े। अब एक और होनहार एक नया ही फंडा लेकर आया है। नया फंडा बताता है कि भारत ने जब-जब विश्वकप जीता है, उसके बाद के चुनाव में देश का प्रधानमंत्री बदल गया है। 1983 और 2011 के बाद के लोकसभा चुनाव परिणाम इसकी पुष्टि करते हैं। अब चूंकि 2024 में भी मोदी सरकार को बने रहना है इसलिए टीम इंडिया की हार जरूरी थी। टीम इंडिया हो या प्लेन इंडिया, टैलेंट की कोई कमी नहीं है जी।

डीएचएल एक्सप्रेस ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए दी 50% तक की छूट
कोरोना पर गुड न्यूज: देश का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक, पिछले 24 घंटों में एक लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिंक वेंडिंग मशीन ले सकेंगे सामान, बिलासपुर रेलवे स्टेशन में शुरू हुई सेवा
बस्तर और जनजातीय समाज के लिए चार दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल : मुख्यमंत्री साय
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एएसपी ने ली अफसरों की बैठक : राजधानी में बढ़ते क्राइम रेट पर भड़के, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Next Article Big News : राजधानी में IAS अफसर की कार में ब्लास्ट, चार्ज पर लगाकर शॉपिंग करने गया था परिवार… बंगले का हिस्सा भी जला

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?