ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण

By @dmin
Published: June 22, 2022
Share
हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण
हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण
SHARE

वर्ष 2022-23 में 17 करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान
पड़त भूमि के विकास तथा लोगों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण – वन मंत्री अकबर
हितग्राही को एक वर्ष में 50 पौधे से 5 हजार पौधे के रोपण की पात्रता
हरियाली से आच्छादित हुआ 7400 हेक्टेयर रकबा
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित ”हरियाली प्रसार” योजना के अंतर्गत तीन वर्षों वर्षा ऋतु 2019, 2020 तथा 2021 में 83 लाख 31 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इससे 07 हजार 400 हेक्टेयर रकबा हरियाली से आच्छादित हुआ है। इसमें हितग्राहियों तथा कृषकों की ओर से पौधों की बढ़ती मांग को देखते हुए वृद्धि कर वर्ष 2022-23 में इस योजना के अंतर्गत वनेत्तर क्षेत्रों में कृषकों की भूमि पर रोपण के लिए बजट में 17 करोड़ 58 लाख रूपए की राशि का प्रावधान किया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि ”हरियाली प्रसार” योजना पर्यावरण सुधार सहित पड़त भूमि के विकास तथा लोगों की आय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। हरियाली प्रसार योजना में कृषकों की स्वयं की भूमि पर कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करने और हरियाली को बढ़ाए जाने के लिए विभाग द्वारा प्रति हितग्राही 50 से 5 हजार तक न केवल पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं, बल्कि उसके देखरेख के लिए अनुदान के रूप में आंशिक राशि भी उपलबध कराई जाती है। इससे कृषकों को लगभग 30 हजार रूपए प्रति एकड़ प्रति वर्ष का लाभ अर्जित हो सकेगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 30 लाख 95 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इससे 13 हजार 651 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। इनमें वन वृत्त रायपुर अंतर्गत 1500 हितग्राहियों द्वारा 25 हजार 730 पौधों तथा कांकेर अंतर्गत 3 हजार 089 हितग्राहियों द्वारा 6 लाख 30 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इसी तरह वन वृत्त सरगुजा अंतर्गत 419 हितग्राहियों द्वारा 99 हजार 250, जगदलपुर अंतर्गत 2 हजार 391 हितग्राहियों द्वारा 3 लाख 80 हजार, दुर्ग अंतर्गत 3 हजार 632 हितग्राहियों द्वारा 3 लाख 59 हजार पौधों तथा बिलासपुर अंतर्गत 2 हजार 620 हितग्राहियों द्वारा 16 लाख पौधों का रोपण किया गया है। इनका रोपण 2 हजार 800 हेक्टेयर रकबा में हुआ है।

हरियाली प्रसार योजना के तहत वर्ष 2019-20 में एक हजार 600 हेक्टेयर रकबा में 18 लाख 56 हजार तथा वर्ष 2020-21 में 3 हजार हेक्टेयर रकबा में 33 लाख 80 हजार पौधों का रोपण हुआ है। इनमें वर्ष 2019-20 में 10 हजार 497 तथा वर्ष 2020-21 में 20 हजार 16 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। योजना के अंतर्गत सागौन, बांस, खम्हार, आंवला, शीशम, चंदन, मीलिया डुबिया, क्लोनल नीलगिरी, टिशू कल्चर बांस, टिशू कल्चर सागौन, आम, कटहल, मुनगा, सीताफल एवं अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण शामिल हैं।

बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट, दो नागरिक घायल
होली से पहले एक्शन में पुलिस, फरार चल रहे 56 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 24 घंटे दुकान खुले रखने की आजादी, ऐतिहासिक फैसले से मिलेगा रोजगार को बढ़ावा… सरकार की आय भी बढ़ेगी
CG News : देश के सभी सेंट्रल स्टोर्स पर मिलेंगे छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पाद…. तीन सरकारी संस्थाओं से हुआ एमओयू
IPL 2021: मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, BCCI ने छह शहरों का नाम शॉर्टलिस्ट किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के मंत्री के बिगड़े बोल, हेमा मालिनी के गालों से कर डाली सड़कों की तुलना उद्योग मंत्री लखमा बाली में आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए
Next Article छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?